जालंधर , (PNL) : जालंधर के महतपुर एरिया के उदोवाल में युवा कबड्डी प्लेयर की मौत हो गई। गांव के सरपंच ने नशे की ओवरडोज की आशंका जताई है। सरपंच ने कहा कि गांव में नशा इतना हो चुका है कि 21 दिन में ये दूसरी मौत हो गई है। मौत की सूचना पुलिस को दे गई है। पुलिस का कहना है परिवार ने पोस्टमार्टम करवाए बिना संस्कार कर दिया, इससे अभी ये नहीं कहा जा सकता कि मौत कैसे हुई है। पुलिस ने कहा कि नशे की ओवरडोज के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। कबड्डी खिलाड़ी की पहचान वंश के रूप में हुई है। वंश ने 2 साल पहले 12वीं पास की थी। वह स्कूल लेवल से ही कबड्डी खेलता था और कई टूर्नामेंट खेल चुका था। वह अपने गांव उदोवाल से साथ लगते गांव बालोकी खेड़ा रोड में गया था। यहां उसकी डेडबॉडी मिली।
घर पर रखी वंश की डेडबॉडी। राहगीरों की सूचना पर सरपंच और परिवार पहुंचा डेडबॉडी देख और पहचान कर राहगीरों ने गांव उदोवाल के सरपंच और पारिवारिक सदस्यों को सूचना दी। परिवार में उसके माता-पिता, छोटा भाई और एक बहन है। परिवार ने वंश की मौत की शिकायत पुलिस को नहीं दी और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अच्छा खिलाड़ी था लेकिन नशे की लत लगी गांव उधोवाल के पंच मनप्रीत सिंह ने बताया कि वंश अच्छा खिलाड़ी था और उसने कई कबड्डी टूर्नामेंट में स्कूल को रिप्रेजेंट किया था। स्कूलिंग के बाद वह टीचरों से दूर हो गया। ड्रग्स ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। यह ड्रग्स से मौत का पहला मामला नहीं है। 17 फरवरी को भी उसके पड़ोसी जसदीप सिंह जस्सा की संदिग्ध ओवरडोज से मौत हो गई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी थी।