Saturday , August 1 2026
Breaking News

जालंधर में कमिश्नरेट पुलिस की सख्ती से नशे की सप्लाई पर पड़ा बड़ा असर, सप्लाई हुई कम, रेट हुआ डबल, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब सरकार की तरफ से नशे के खिलाफ छेड़े गए युद्ध ने नशा तस्करों के मन में खौफ पैदा कर दिया है। कमिश्नरेट पुलिस ने तो ऐसी सख्ती की है कि शहर में नशे की सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा है। पुलिस के डर से नशे की सप्लाई जालंधर में बेहद कम हो गई है और इससे नशे का रेट डबल हो गया।

नाम न छापने की शर्त पर एक युवक ने बताया कि वह नशे के दल दल में फंसा हुआ है। वह जिस नशे को 1800 में खरीदता था, अब वह 3400-3600 में खरीदना पड़ रहा है। इतना ही नहीं पहले सप्लाई उसी समय मिल जाती थी, लेकिन अब देरी से आ रही है और कुछेक सप्लायर तो बिल्कुल बंद कर चुके हैं।

बता दें कि पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है। बड़े नशा तस्करों के घर और दुकानों पर बुल्डोजर चलाए जा रहे हैं। साथ ही उनकी प्रापर्टीज जब्त भी की जा रही है। रोजाना पंजाब में तस्करों के खिलाफ रेड की जा रही है। जालंधर में कुछ नशेड़ियों ने हाल ही में वारदातें की, लेकिन पुलिस ने उन्हें समय रहते काबू कर लिया।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के रॉयल स्पा सेंटर में पुलिस रेड:3 युवतियां और युवक गिरफ्तार, मसाज सेंटर में चल रहा था देह व्यापार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित रॉयल स्पा मसाज सेंटर की आड़ …

नितिन कोहली की मुहिम को मिला विस्तार, अब रमनीक रंधावा भी विद्यार्थियों तक पहुंचाएंगे कॉपियां

जालंधर, (PNL) : शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए कॉपी वितरण …

कनाडा में आंधी-बारिश में सड़कों पर 500 पंजाबी छात्र:बोले- लाखों का कोर्स किया, अब वर्क परमिट से इनकार

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा में पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट (PGWP) के आवेदन खारिज होने के …

एक और पेपर लीक! ओडिशा में परीक्षा शुरू होते ही वॉट्सऐप पर आ गई पीजी एग्जाम की फोटो

न्यूज डेस्क, (PNL) : NEET पेपर लीक के बाद शुरू हुआ घमासान अभी ठीक से …

राम मंदिर पर संसद में अनोखा प्रदर्शन… डिंपल यादव ने रखा चंदा बॉक्स और संत बनकर बैठे पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दिया चंदा

न्यूज डेस्क, (PNL) : चंदी चोरी के मामले पर आज शुक्रवार को संसद परिसर में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!