Wednesday , September 9 2026
Breaking News

Phagwara में एक्सीडेंट में ड्राइवर की टांगें टूटीं:जीटी रोड पर शुगर मिल के पास टिप्पर-ट्राले में टक्कर

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा में लुधियाना-जालंधर जीटी रोड पर शुगर मिल चौक के पास मिट्टी से लदा टिप्पर दूसरे ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद टिप्पर का कैबिन प्रैस हो गया। इससे ड्राइवर अंदर ही फंस गया। राहगीरों और फगवाड़ा के स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर फगवाड़ा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया जहां से उसे फर्स्ट एड देकर रैफर कर दिया गया है।सिविल अस्पताल के डॉ. सुधीर चौधरी ने बताया कि पेशेंट का नाम गुरमीत है। उसकी उम्र 35 साल के करीब है। गंभीर हालत के चलते उसको रैफर किया जा रहा है। दोनों टांगें फ्रैक्टर हैं। रात को लोग इसे लेकर अस्पताल आए थे जिसके फर्स्ट एड दे दिया गया था।

सड़क हादसे की जानकारी देते लोग।

सड़क हादसे की जानकारी देते लोग।

अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पीछे आ रहे टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टिप्पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद आगे वाला ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए हाथ बढ़ाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद, रस्सियों और सामूहिक प्रयासों से लोगों ने टिप्पर में फंसे चालक को बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!