Monday , September 28 2026
Breaking News

पंजाब में किसानों का बड़ा फैसला : रेल रोको आंदोलन 3 दिन के लिए टला

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के किसान एक बार फिर आंदोलन के लिए सड़क पर उतरने जा रहे हैं. केंद्र की एजेंसियों की ओर से पंजाब में गेहूं की खरीद ठप होने के विरोध में आजाद किसान मोर्चा (AKM) आज बड़ा आंदोलन करने जा रहे थे. लेकिन पंजाब सरकार की ओर से मोहलत मांगे जाने के बाद किसानों ने 3 दिन के लिए अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है.इस आंदोलन के दौरान राज्य के मुख्य रेल ट्रैकों पर चक्का जाम किया जाना था. इस बीच किसानों के आंदोलन को देखते हुए केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने ऐलान किया है कि FCI ने गेहूं खरीद से जुड़े नियमों में ढील देने की सिफारिश की. रेल रोको आंदोलन शुरू करने से कुछ घंटे पहले किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि पंजाब में रेल रोको आंदोलन को 3 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है. पंजाब सरकार ने बातचीत के 3 दिन का समय मांगा है, इसलिए आंदोलन स्थगित किया जाता है. हमारे आंदोलन के ऐलान के बाद पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर फसल खरीद में किसानों को छूट दिए जाने की मांग की है.

इससे पहले आजाद किसान मोर्चा की अगुवाई में किसान आज शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पूरे राज्य में प्रमुख रेलवे ट्रैकों पर रेलों का चक्का जाम करने वाले थे. किसान संगठनों का आरोप है कि गेहूं की खरीद में हो रही देरी की वजह से किसानों को मंडियों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों की लापरवाही के चलते भारी मात्रा में अनाज मंडियों में पड़ा हुआ है और सरकारी खरीद नहीं हो रही, इस वजह से किसान आर्थिक और मानसिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं.

आंदोलन से पहले मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

सरकारी सुस्ती से परेशान किसान नेताओं ने केंद्र और पंजाब सरकार से मांग की है कि गेहूं की खरीद तुरंत शुरू की जाए, ताकि किसानों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके. साथ ही उन्होंने यह चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

इस बीच पंजाब से नाता रखने वाले केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने किसानों के प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन को देखते हुए पंजाब के किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा, “पंजाब में बेमौसम बारिश के कारण गेहूं की फसल के रंग और आकार में आए बदलाव को देखते हुए, भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने खरीद नियमों में ढील देने की सिफारिश की है. हमारा मकसद साफ है- किसानों को बाजार में किसी भी तरह से कठिनाई का सामना न करना पड़े और फसल का हर दाना सही तरीके से खरीदा जा सके.”

हालांकि केंद्रीय मंत्री बिट्टू की ओर से गेहूं खरीद से जुड़े नियमों में दी गई ढील को लेकर जो FCI के नियमों में बदलाव का ऐलान किया गया है उसे लेकर अब तक किसान संगठनों ने ये साफ नहीं किया है कि क्या वो मंत्री के इस ऐलान से संतुष्ट हैं. अपना प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन करेंगे या नहीं. अब तक की जानकारी के मुताबिक किसानों का प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन स्थगित नहीं किया गया है और आज दिन में जारी रहेगा.

FCI का वो नियम बना बड़ा बाधक

पूरा मामला FCI के उन नियमों की वजह से बढ़ गया है जिसमें गेहूं खरीद से पहले गेहूं के दाने की नमी, सही रंग और दाने की क्वालिटी को चेक करने के बाद ही गेहूं खरीदी जाती है. जबकि पंजाब के किसान संगठन कह रहे हैं कि इस बार मार्च-अप्रैल में बे-मौसम बारिश और फरवरी के महीने में ही पड़ी बे-मौसमी गर्मी की वजह से उनकी फसल को काफी नुकसान हुआ है, ऐसे में गेहूं खरीद के नियमों में ढील दी जाए. साथ ही किसान संगठनों का कहना है कि इसी वजह से पंजाब की मंडियों में बड़ी संख्या में फसल पड़ी है लेकिन केंद्र सरकार की एजेंसियों के द्वारा गेहूं की क्वालिटी पर सवाल उठाते हुए फसल खरीदी नहीं जा रही है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!