भारत में पेट्रोल और गैस की क्या होने जा रही है बड़ी किल्लत, मंत्रालय ने स्पष्ट की स्थिति, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
March 26, 2026
ताजा खबर, देश विदेश, होम
न्यूज डेस्क, (PNL) : मिडिल ईस्ट जंग के कारण पेट्रोल और एलपीजी गैस को लेकर सभी देशों में हलचल सी मची हुई है. भारत के पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने गुरुवार को साफ तौर पर कहा है कि देश में पेट्रोलियम और LPG सप्लाई की स्थिति पूरी तरह से सुरक्षित और कंट्रोल में है. सभी रिटेल फ्यूल आउटलेट्स के पास काफी सप्लाई है. देश में कहीं भी पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं है. मंत्रालय नागरिकों से अपील करता है कि वे जानबूझकर गलत जानकारी फैलाने के लिए चलाए जा रहे शरारती, कोऑर्डिनेटेड कैंपेन से गुमराह न हों.