Friday , September 11 2026
Breaking News

भारत में इस कंपनी ने बढ़ा दिए तेल के दाम, पेट्रोल 5 तो डीजल 3 रुपए महंगा, क्या है वजह, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है. नायरा एनर्जी ने डीजल का दाम भी 3 रुपये बढ़ा दिया गया है. लेकिन अभी तक किसी सरकारी तेल कंपनी ने ऐसा नहीं किया है, तो फिर नायरा ऐसा कैसे कर सकती है. यह सवाल कई लोगों के मन में आ रहा होगा. भारत में रिलायंस (Jio-bp), नायरा एनर्जी या शेल निजी पेट्रोल वितरण कंपनियां हैं.

आपने उनके पेट्रोल पंप पर जाते हैं, तो वहां की कीमतें अक्सर सरकारी कंपनियों के मुकाबले थोड़ी अलग होती हैं. इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार की उठापटक और घरेलू टैक्स व्यवस्था का एक गहरा संबंध है. आम आदमी के लिए यह समझना जरूरी है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें सिर्फ सरकार तय नहीं करती, बल्कि तेल कंपनियों की अपनी लागत और घाटे का हिसाब भी इसमें शामिल होता है.

विशेष रूप से निजी तेल कंपनियों के लिए यह चुनौती और भी बड़ी हो जाती है क्योंकि उनके पास सरकारी कंपनियों जैसा ‘सब्सिडी बैकअप’ नहीं होता. जब वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ते हैं और सरकारी कंपनियां राजनीतिक कारणों से दाम स्थिर रखती हैं, तब निजी कंपनियों को अपने अस्तित्व के लिए कीमतें बढ़ानी पड़ती हैं. यही कारण है कि अक्सर प्राइवेट पंपों पर तेल महंगा मिलता है, जिसे अर्थशास्त्र की भाषा में ‘अंडर-रिकवरी’ के खेल से समझा जा सकता है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!