Saturday , May 23 2026
Breaking News

बड़ी खबर : भारत में एक बार फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, 10 दिन में तीसरी बार बढ़े रेट, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : सरकारी तेल कंपनियों ने आज शनिवार सुबह फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की है. ताजा जानकारी के मुताबिक पेट्रोल में करीब 87 पैसे और डीजल के दामों में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई है.

बता दें, मिडिल ईस्ट में तनाव का साफ असर अब दिखाई देने लगा है. आम जनता पर लगातार महंगाई का बोझ बढ़ता ही जा रहा है. जानकारी के लिए बता दें, तेल कंपनियों ने पिछले दस दिनों के अंदर तीसरी बार पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में संशोधन किया है.

इससे पहले 15 मई को पेट्रोल-डीजल के दामों में 3-3 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई थी. उसके बाद 19 मई को दोबारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 87 पैसे और 91 पैसे बढ़ाए गए थे. इस तरह 10 दिनों के भीतर पेट्रोल-डीजल करीब 5 रुपये महंगे हो गए हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर 11 घंटे से ब्लैकऑउट, यात्री परेशान; सप्लाई बहाल करने में जुटा रेलवे विभाग, जानें वजह

लुधियाना, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर लुधियाना से आ रही है। लुधियाना रेलवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!