Tuesday , March 31 2026
Breaking News

पंजाब में पेट्रोल और डीजल पर VAT की दरें बढ़ी, इतने पैसे बढ़ गए तेल के दाम, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल पर VAT की दरें बढ़ा दी है. पेट्रोल पर 61 पैसे और डीजल पर 92 पैसे प्रति लीटर वैट भगवंत मान सरकार ने बढ़ाने का फैसला लिया है. इससे पंजाब में पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ गए हैं.

पंजाब में गुरुवार की सुबह अमृतसर में पेट्रोल की कीमत ₹96.82 प्रति लीटर पर खुला था है, जो बढ़कर 97.43 रुपये हो गया. इसी तरह अमृतसर में गुरुवार को डीजल की कीमत अभी तक ₹87.11 प्रति लीटर चल रहा है जो बढ़कर 88.03 रुपये हो गया.

‘इसलिए वैट बढ़ाने का लिया फैसला’

पंजाब सरकार में वित्त मंत्री हरपाल चीमा के अनुसार राजस्व में बढ़ोतरी करने के मकसद से आम आदमी पार्टी की सरकार ने यह फैसला लिया है. ताकि पंजाब के लोगों तक फ्री की सेवाएं आसानी से पहुंच सके.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या: 2 दिन से लापता युवक का शव बेसमेंट में मिला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!