Wednesday , September 9 2026
Breaking News

CM भगवंत मान ने Punjab के उद्योगपतियों को दी सौगात, इस अहम स्कीम पर लगाई मुहर, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के सीएम भगवंत मान ने उद्योगपतियों को बेहतरीन सौगात दे दी है। मान सरकार ने ओटीएस स्कीम की शुरुआत कर दी है. इस स्कीम से पंजाब के व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है. राज्य सरकार का कहना है कि यहां आम आदमी पार्टी के शासन में सबकी सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है. पंजाब सरकार की घोषणा के मुताबिक ओटीएस के तहत एक लाख रुपये तक का एकमुश्त टैक्स माफ कर दिया गया है. मान सरकार की ओटीएस स्कीम से तकरीबन 50 हजार से अधिक व्यापारी, कारोबारियों को फायदा होगा.

जुर्माने पर भी 100 फीसदी छूट

जानकारी के मुताबिक इस स्कीम के तहत भगवंत मान सरकार ने एक लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक के बकाया टैक्स का 50 फीसदी हिस्सा माफ कर दिया है. साथ ही बकाया टैक्स के ब्याज और जुर्माने पर भी 100 फीसदी छूट दी है.

पंजाब में भगवंत मान सरकार राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का अभियान चला रही है. सरकार मानना है कि सुविधाएं हासिल होने पर ही पंजाब में औद्योगिक विकास हो सकेगा. कारोबारियों को काम काज में सरलता होगी.

‘रंगला पंजाब’ का विजन साकार

राज्य सरकार ने कहा कि पंजाब में सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है. वहीं ग्रीन स्टैंप पेपर जैसे कदमों से पंजाब में उद्योगों की स्थापना आसान हो गई है. अब पंजाब में लोगों को उद्योगों से रोजगार मिल रहा है. आप का कहना है कि मान सरकार का ‘रंगला पंजाब’ का विजन साकार हो रहा है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!