Wednesday , September 30 2026
Breaking News

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क का गैस एजेंसी पर छापा : DFSC को फोन कर कार्रवाई के दिए आदेश

पाठानकोट , (PNL) :  पाठानकोट में रसोई गैस की किल्लत के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। सुबह से ही लोगों की लाइनें गैस एजेंसियों के बाहर लग जाती हैं। लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क वीरवार सुबह खुद कस्बा तंगोशाह की गैस एजेंसी पर पहुंच गए। इस दौरान लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए मंत्री कटारूचक्क ने पहले गैस एजेंसी के कर्मचारियों को फटकार लगाई और फिर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) को फोन कर संबंधित एजेंसी मालिकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

गैस एजेंसी पहुंच कैबिनेट मंत्री ने लोगों से की मुलाकात।

गैस एजेंसी पहुंच कैबिनेट मंत्री ने लोगों से की मुलाकात।

वहीं, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) राज ऋषि मेहरा ने कैबिनेट मंत्री को आश्वस्त किया कि लोगों को परेशान करने वाले गैस एजेंसी मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी।

सुबह 4 बजे से लाइनों में लगे थे लोग कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क वीरवार सुबह 9 बजे के आस-पास तारागढ़ तंगोशाह की दीनानगर गैस सर्विस गैस एजेंसी पर पहुंचे। जहां देखा कि लोगों की लंबी लाइन थी और 300-400 के करीब लोग लाइनों में खड़े थे। मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने लोगों से मुलाकात की और हालात जाने।

इस दौरान लोगों ने बताया कि उनमें से कुछ लोग सुबह 4 तो कुछ 5 बजे से लाइनों में लगे हैं। कुछ लोग पिछले 3-3 दिन से लाइनों में लग रहे हैं पर उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री को गुस्सा आ गया और अधिकारियों को एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दे दिए।

कैबिनेट मंत्री ने खुलवाया गोदाम का ताला।

कैबिनेट मंत्री ने खुलवाया गोदाम का ताला।

मौके पर मिलाया जिलाधिकारी को फोन।

मौके पर मिलाया जिलाधिकारी को फोन।

मौके पर मिलाया जिलाधिकारी को फोन कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने मौके पर ही जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) राज ऋषि मेहरा को फोन किया। जिन्हें बताया गया कि लोग परेशान हैं और एजेंसी का कोई कर्मचारी यहां मौजूद नहीं है। केवल एक स्टोर कीपर ही मौजूद है।

उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में लोगों की मुश्किलों का मजाक बना रखा है। इनके खिलाफ कार्रवाई करो। मौके पर मौजूद स्टोर कीपर गोदाम नहीं खोल रहा था। जिससे चाबी लेकर गोदाम की चैकिंग भी की है। लोगों को खज्जल करने वाली गैस एजेंसियों पर कार्रवाई की जाए। जिस पर लाल चंद DFSC राज ऋषि मेहरा ने कैबिनेट मंत्री को कार्रवाई का भरोसा दिलवाया।

गोदाम में चैकिंग करते लाल चंद कटारूचक्क।

गोदाम में चैकिंग करते लाल चंद कटारूचक्क।

अन्य गैस एजेंसियों पर भी होगी चैकिंग – मंत्री कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में भी रसोई गैस की किल्लत का मामला उठाया था। लोग परेशान हो रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सदन में निंदा प्रस्ताव भी पेश किया है।

लोगों को किसी कीमत पर परेशान नहीं होने दिया जाएगा। अगर किसी गैस एजेंसी मालिक ने नियमों के विपरीत काम किया और लोगों को परेशानी पेश आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए आने वाले दिनों में अन्य गैस एजेंसियों पर भी छापेमारी की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!