Thursday , August 20 2026
Breaking News

जालंधर में पटाखा दुकानदारों को लेकर आई बड़ी खबर, पुलिस कमिश्नर ने जारी की डैडलाइन, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब सरकार के उद्योग और वाणिज्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, द एक्सप्लोसिव नियम-2008 के तहत जिला मैजिस्ट्रेट द्वारा सीडब्ल्यूओपी नंबर 23548 ऑफ 2017 में जारी आदेशों का पालन करते हुए पटाखों की बिक्री के लिए 20 अस्थायी लाइसेंस ड्रॉ के माध्यम से जारी किए जाएंगे।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट जालंधर शहर के निवासी, जिनकी आयु 18 वर्ष से कम नहीं है, जालंधर शहर में निर्धारित स्थान पर पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी दुकानों के लाइसेंस प्राप्त करने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन पत्र दफ्तर की असला लाइसेंसिंग शाखा, कमिश्नरेट जालंधर से प्राप्त कर सकते है या पुलिस कमिश्नर जालंधर की वेबसाइट https://jalandhrcity.punjabpolice.gov.in से डाउनलोड करके 25-09-2025 से 27-09-2025 तक सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय 27 सितंबर के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में ड्रॉ 8 अक्तूबर 2025 को दोपहर 12 बजे रेड क्रॉस भवन, जालंधर में निकाला जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि माननीय सुप्रीम कोर्ट, माननीय पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट या सरकार द्वारा जारी आदेशों में किसी प्रकार का संशोधन/परिवर्तन होता है, तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!