Tuesday , September 8 2026
Breaking News

जेल के अंदर पास्टर बजिंदर सिंह को चोरी-छिपे मोबाइल फोन देता था पुलिस मुलाजिम, हुआ गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। जालंधर की ‘द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम’ के संस्थापक और बलात्कार के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पास्टर बजिंदर सिंह को जेल के भीतर गैर-कानूनी सुविधाएं मुहैया कराने के आरोप में मानसा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जेल हवलदार निरपाल सिंह को गिरफ्तार किया है, जिस पर पादरी को जेल के अंदर मोबाइल फोन और नकदी पहुंचाने का गंभीर आरोप है।

यह कार्रवाई जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने वाले भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त कदम के रूप में देखी जा रही है। जालंधर स्थित प्रसिद्ध ‘द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम’ के संचालक पास्टर बजिंदर सिंह वर्तमान में यौन उत्पीड़न और बलात्कार के मामले में जेल में सजा काट रहे हैं। जांच के दौरान यह पाया गया कि जेल के भीतर उन्हें विशेष सुविधाएं मिल रही थीं।

मानसा पुलिस के अनुसार, जेल हवलदार निरपाल सिंह ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पादरी की मदद की थी। जानकारी के अनुसार 24 जून को मानसा जेल में औचक निरीक्षण के दौरान पादरी के पास से एक मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई थी। इस बरामदगी के बाद जब पुलिस ने गहराई से तफ्तीश की, तो कड़ियां सीधे तौर पर जेल कर्मचारी निरपाल सिंह से जाकर जुड़ीं।

आरोपी हवलदार निरपाल सिंह वर्तमान में बरनाला जेल में तैनात था। मानसा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस नेटवर्क में जेल के अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं या निरपाल सिंह अकेले ही पादरी को यह वीआईपी ट्रीटमेंट दे रहा था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!