भारत में 5 दिन के लिए बंद हुई पासपोर्ट सेवा, लोग होंगे परेशान, ये है वजह
Punjab News Live -PNL
August 28, 2024
ताजा खबर, देश विदेश, होम
नई दिल्ली, (PNL) : अगर आपको भी अपना नया पासपोर्ट बनवाना है तो इसके लिए आपको अगले 5 दिन और इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि देशभर में पासपोर्ट विभाग का पोर्टल बंद रहेगा। यह बंदी 29 अगस्त की रात 8 बजे से शुरू होगी और 2 सितंबर की सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी। इस अवधि में पासपोर्ट सेवा पोर्टल तकनीकी रखरखाव के कारण अनुपलब्ध रहेगा।
इसकी जानकारी पासपोर्ट सेवा पोर्टल ने दी है। एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा गया है कि तकनीकी रखरखाव के कारण पासपोर्ट सेवा पोर्टल (29.8.2024) रात आठ बजे से (2.9.2024) को सुबह 6 बजे तक अनुपलब्ध रहेगा। इस अवधि के दौरान नागरिकों और सभी एमईए/आरपीओ/बीओआई/आईएसपी/डीओपी/पुलिस अधिकारियों के लिए सिस्टम उपलब्ध नहीं होगा। 30 अगस्त 2024 के लिए पहले से बुक की गई नियुक्तियों को उपयुक्त रूप से पुनर्निर्धारित किया जाएगा और आवेदकों को सूचित किया जाएगा।