Tuesday , October 20 2026
Breaking News

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने युवाओं को भगवान श्री परशुराम जी द्वारा दिखाए गए न्याय, समानता और सत्य के मार्ग पर चलने का किया आह्वान

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष एवं पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने आज आदर्श एवं समरस समाज के लिए युवाओं को भगवान श्री परशुराम जी द्वारा दिखाए गए न्याय, समानता और सत्य के मार्ग पर चलने का न्योता दिया।

कैबिनेट मंत्री ने भगवान श्री परशुराम जयंती पर पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग द्वारा स्थानीय के.एम.वी कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने इस पावन अवसर पर लोगों को बधाई देते हुए गर्व व्यक्त किया और कहा कि सरकार पहली बार भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन करवाया जा रहा है। उन्होंने जालंधर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पंजाब पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग की सराहना की।

भगवान श्री परशुराम जी को भक्ति और शक्ति का दिव्य संयोजन बताते हुए श्री अरोड़ा ने कहा कि अन्याय के खिलाफ खड़े होने का उनका संदेश पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है। उन्होंने जालंधर शहर में एक नए चौक का नाम भगवान श्री परशुराम जी के नाम पर रखने की भी घोषणा की।

कैबिनेट मंत्री ने लोगों, विशेषकर युवाओं को भारत की विशाल सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से जोड़ने के लिए भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने की पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे आयोजन देश के समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक इतिहास को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने इस ऐतिहासिक पहल के लिए भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रशंसा की। समारोह का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, सलाहकार दीपक बाली, विधायक रमन अरोड़ा, जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाडा और डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित करके किया।

इस दौरान वक्ताओं ने भगवान श्री परशुराम के जीवन एवं शिक्षाओं पर प्रकाश डाला तथा युवाओं को उनके आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले, ब्राह्मण समुदाय के कई प्रमुख सदस्यों, जिनमें सुरदर्शन शर्मा, डा. वी.के. वासुदेव, राजिंदर शर्मा, विनोद कुमार दत्ता और भारत भूषण शर्मा शामिल थे, को समाज में उनके योगदान, विशेषकर स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन भगवान श्री परशुराम जी की आरती के साथ हुआ।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!