Thursday , July 30 2026
Breaking News

पंजाब में 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पंचायत सचिव विजीलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत संगरूर जिले के ब्लॉक मूनक स्थित ब्लॉक विकास एवं पंचायत कार्यालय में तैनात पंचायत सचिव पृथ्वी सिंह को 20,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस मामले में क्षेत्रीय उपनिदेशक, स्थानीय निधि लेखा परीक्षा, पटियाला के कार्यालय में तैनात ऑडिट इंस्पेक्टर दविंदर बांसल को भी नामजद किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव महां सिंह वाला, मूनक निवासी गुरविंदर सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है, जो कि पूर्व सरपंच का पति है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि उक्त पंचायत सचिव ने गांव महां सिंह वाला की पंचायत द्वारा पिछले कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का ऑडिट कराने के बदले 20,000 रुपए रिश्वत की मांग की थी और कहा था कि यह रिश्वत ऑडिट इंस्पेक्टर दविंदर बांसल के साथ साझा की जानी है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसमें आरोपी पंचायत सचिव को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में पंचायत सचिव पृथ्वी सिंह और ऑडिट इंस्पेक्टर दविंदर बांसल के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे जांच जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!