Thursday , October 22 2026
Breaking News

तरनतारन में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने 2 पाकिस्तानी नागरिकों को मार गिराया

अमृतसर, (PNL): पंजाब के तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो पाकिस्तानी नागरिकों को मार गिराया। घटना खालरा थाना क्षेत्र के राजोके गांव के पास BOP राजोके इलाके में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे हुई।

BSF के अनुसार, सीमा पर तैनात जवानों ने कुछ संदिग्ध लोगों को भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश करते देखा। जवानों ने उन्हें रुकने की चेतावनी दी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने आगे बढ़ना जारी रखा। इसके बाद जवानों ने फायरिंग की, जिसमें दो घुसपैठियों की मौत हो गई। दोनों मृतकों के पाकिस्तानी नागरिक होने की पुष्टि हुई है, हालांकि फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

एक और घुसपैठिया वापस भागा

BSF के मुताबिक, घुसपैठ की कोशिश कर रहा एक अन्य व्यक्ति भी कुछ दूरी तक भारतीय क्षेत्र में दाखिल हो गया था। फायरिंग के बाद वह घबरा गया और वापस सीमा पार भाग निकला।

सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाकर स्थिति की जांच की। तरनतारन में करीब सात महीने के भीतर घुसपैठ की यह दूसरी घटना बताई जा रही है।

मार्च 2026 में भी खेमकरण सेक्टर में हुई थी कार्रवाई

इससे पहले 9 मार्च 2026 को तरनतारन जिले के खेमकरण सेक्टर में BSF ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था। यह कार्रवाई कल्या और नूरवाला सीमा चौकियों के बीच हुई थी।

BSF के अनुसार, जवानों ने सीमा बाड़ के पास संदिग्ध गतिविधि देखी थी। चेतावनी के बावजूद संदिग्ध व्यक्ति आगे बढ़ता रहा, जिसके बाद जवानों ने फायरिंग की। तलाशी के दौरान उसके पास से कुछ दवाइयां मिली थीं और शव को पुलिस के हवाले कर दिया गया था।

2024 और 2023 में भी तरनतारन में घुसपैठ की कोशिशें

12 अगस्त 2024 को तरनतारन के दल गांव के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था। BSF के मुताबिक, वह सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ था और सीमा बाड़ की ओर बढ़ रहा था।

वहीं, 11 अगस्त 2023 को थेकालन गांव के पास भी एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया था। BSF ने उस समय भी संदिग्ध गतिविधि के बाद चेतावनी देने और उसके नहीं रुकने पर फायरिंग की बात कही थी।

2021 में खालड़ा के पास घुसपैठिया ढेर

2 मई 2021 की रात खालड़ा गांव के पास BSF ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था। BSF के अनुसार, वह भारतीय क्षेत्र में नशीले पदार्थों की खेप पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। तलाशी में पाकिस्तानी मुद्रा और तंबाकू बरामद होने की बात सामने आई थी।

फिरोजपुर में भी हुई थी बड़ी कार्रवाई

इससे पहले 13 फरवरी 2021 को फिरोजपुर सेक्टर में BSF और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया था। तलाशी में उसके पास से 14.8 किलो हेरोइन, पिस्टल की मैगजीन और 9 एमएम के 6 कारतूस बरामद किए गए थे।

तरनतारन में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के चलते भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और घुसपैठ रोधी निगरानी को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की हत्या:छाती-पीठ पर 2 गोलियां मारी गईं; स्कॉर्पियो लेकर बर्थडे पार्टी में गया था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल (34) की गोली …

अमृतसर में युवक पर जानलेवा हमला:2 लोगों ने बाजू पकड़ी, तीसरे ने पेट में चाकू मारा; विधायक के PA समेत 5 पर FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। …

लुधियाना में हनुमान जी की मूर्ति पर मारे पत्थर:धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस, पुलिस ने दर्ज की FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के शाहपुर रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान …

कांग्रेस प्रधान परगट सिंह का भगवंत मान सरकार पर हमला:एंटी-सेक्रिलेज बिल पर विधानसभा को गुमराह करने का आरोप, स्पीकर को सौंपा पत्र

जालंधर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रधान और जालंधर कैट से विधायक परगट सिंह ने …

अमृतसर में आज हॉकी का महामुकाबला:शो मैच में 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, ओलंपियन भी होंगे शामिल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में हीरो मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के प्रचार के लिए …

जालंधर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका:25 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप, DC दफ्तर में बनेंगे हेल्प डेस्क

जालंधर , (PNL) ; जालंधर में वोटर लिस्ट में करेक्शन के लिए 25 अक्टूबर को जिले …

जालंधर में पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी पर हमला:मोबाइल लेने गया था पीड़ित,दबंगों ने कार के तोड़े शीशे, थाना 5 की पुलिस मामले की जांच में जुटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में देरा रात 10 बजे के समय …

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, दशहरा के बाद उसी पार्क में की सफाई, लगाए पौधे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को वास्तविक कार्रवाई में बदलने वाली एक अनूठी …

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल से:27 अक्टूबर तक चलेगा, दो दिन ही होगा कामकाज; सरकार को घेरेगा विपक्ष

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल यानी 22 से शुरू होगा, जो …

पंजाब में मिलावटखोरों पर एक करोड़ जुर्माने की तैयारी:7 साल की जेल-संपत्ति जब्ती का भी प्रावधान; CM मान को भेजा प्रस्ताव

चंडीगढ़ , (PNL) ; पंजाब में खाने-पीने की चीजों, दवाओं और कृषि उत्पादों में बड़े पैमाने …

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!