Friday , October 2 2026
Breaking News

पंजाब में मान सरकार शुरू करेगी इलेक्ट्रिक बसें, अमृतसर-जालंधर समेत इन पांच शहरों से होगी शुरूआत, मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने किया ऐलान, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार पर्यावरण अनुकूल, साफ-सुथरी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के विस्तार के लिए अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और एस ए एस नगर (मोहाली) में जल्द ही आधुनिक चार्जिंग बुनियादी ढांचा स्थापित करके 447 इलेक्ट्रिक बसें शुरू करेगी।

यह बात उन्होंने “ई-मोबिलिटी और सस्टेनेबल पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन पर पंजाब कनक्लेव” के दौरान एकत्रिता को संबोधित करते हुए की। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अगले साल के शुरू में पंजाब राज्य सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में बड़ी क्रांति का गवाह बनेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के शहर विकास के इंजन हैं, जिनका टिकाऊ विकास सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। डीजल से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख़ करने से न केवल प्रदूषण घटेगा, बल्कि ड्राइवरों की आमदनी भी बढ़ेगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह पहल महिलाओं के सशक्तिकरण में भी अहम योगदान दे रही है। मार्च 2024 से अब तक अमृतसर में ई-ऑटो फ्लीट में 200 महिलाएं शामिल हो चुकी हैं।

यह सम्मेलन, जो विश्व ईवी दिवस पर सी आई आई द्वारा पंजाब सरकार के सहयोग से आयोजित किया गया था, के दौरान डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि अमृतसर में इलेक्ट्रिक ऑटो (ई-ऑटो) को अपनाने की दिशा में भरपूर उत्साह देखा गया है। इस सम्मेलन ने साफ-सुथरी और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था पर विचार-विमर्श हेतु अमृतसर के नीति निर्धारकों, शहर के अग्रणी नेताओं, विशेषज्ञों और ई-ऑटो ड्राइवरों को एक मंच पर लाया।

अपने उद्घाटन भाषण में पंजाब के स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक कुलवंत सिंह ने कहा कि पंजाब के खुशहाल और टिकाऊ भविष्य की रचना के लिए सभी नागरिकों का साझा दृष्टिकोण है। उन्होंने आगे बताया कि अमृतसर में 1,200 डीजल ऑटो को इलेक्ट्रिक ऑटो में बदलना प्रेरणादायक यात्रा रही, जो ठोस नीति और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से संभव हो सका।

उन्होंने कहा कि इसी सफलता के आधार पर अब हम इलेक्ट्रिक बसें शुरू कर रहे हैं, जो सबसे पहले अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और एस ए एस नगर (मोहाली) जैसे प्रमुख शहरों में शुरू की जा रही हैं। इसके साथ ही पी एम आई डी सी द्वारा सरकार के साथ मिलकर सावधानीपूर्वक रूट रेशनलाइजेशन, चार्जिंग ढांचे और आधुनिकीकरण के बारे में योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जब हम पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे, तो हमें चुनौतियों का सामना करने और पंजाब के विकास की गति को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!