Thursday , August 20 2026
Breaking News

पंजाब ने अब इस मामले में ’उभरता राज्य’ पुरस्कार किया हासिल, कैबिनेट मंत्री डा. बलबीर सिंह ने दी बधाई, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब राज्य ने ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित करते हुये नई दिल्ली में आयोजित 15वें भारतीय अंगदान दिवस के मौके पर ‘अंग दान और प्रत्यारोपण के लिए उभरते राज्य’ का प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय अंग और टिशू ट्रांसपलांट संगठन (एनओटीटीओ) ने करवाया, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने शिरकत की।

यह पुरस्कार डायरैक्टर ऑफ मैडीकल एजुकेशन एंड रिर्सच (डीआरएमई) पंजाब डा. अवनीश कुमार, स्टीयरिंग समिति मैंबर डा. आकाश दीप अग्रवाल और स्टेट आर्गन एंड टिशू ट्रांसपलांट आर्गेनाइजेशन (एसओटीटीओ) पंजाब के नोडल अफ़सर डा. गगनीन कौर संधू ने प्राप्त किया।

पंजाब के मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान मंत्री डा. बलबीर सिंह ने इस महत्वपूर्ण प्राप्ति के लिए विभाग और एसओटीटीओ टीम को दिल से बधाई दी। यह मान्यता जागरूकता फैलाने, बुनियादी ढांचे को विकसित करने और मृतकों के अंगदान के लिए महत्वपूर्ण प्राप्ति के लिए पंजाब की शानदार कारगुज़ारी को उजागर करती है।

डा. बलबीर सिंह ने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की इन यत्नों को आगे बढ़ाने की अटूट वचनबद्धता को दोहराया, जिसमें जागरूकता फैलाने, बुनियादी ढांचे को और मज़बूत करने और अंगदान को उत्साहित करने पर ध्यान दिया जायेगा जिससे राज्य भर में अनगिनत ज़िन्दगियों को लाभ मिलेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!