शहनाज गिल से स्टूडेंट बोला- आपके लिए जान दे दूंगा:एक्ट्रेस बोलीं- जब मागूंगी दे देना, तू रड़केगा; पटियाला में फिल्म प्रमोशन को पहुंचीं थीं
Punjab News Live -PNL
September 11, 2026
ताजा खबर, पंजाब, पटियाला
पटियाला , (PNL) : अपनी बेबाकी और चुलबुले अंदाज के लिए मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पटियाला में फिल्म प्रोमेशन के लिए पहुंचीं शहनाज गिल को एक स्टूडेंट ने कहा कि वह उसके लिए जान दे देगा। शहनाज ने उस कमेंट को इग्नोर करने के बजाय वहीं युवक (स्टूडेंट) को आड़े हाथों ले लिया। इसके बाद दोनों के बीच मजेदार बातचीत हुई।
शहनाज ने भी हंसते हुए कहा कि जब मांगूंगी तो दे देना। दरअसल, 8 सितंबर को शहनाज अपकमिंग पंजाबी फिल्म सिंह वर्सेस कौर 2 की टीम के साथ पटियाला की पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंची थीं। मौका था यूनिवर्सिटी में आयोजित खास कार्यक्रम रौणकां तीयां दी 2026 का।फिल्म प्रमोशन के दौरान सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी स्टेज पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबकी निगाहें अपनी ओर खींच लीं।।
शहनाज माइक पर दोहराती हैं कि जान वार देंगे
शहनाज पंजाबी में बात करते हुए माइक से सभी को ‘सत श्री अकाल’ बोलती हैं। तभी भीड़ में से कोई फैन उन्हें कहता है कि वह उनके लिए अपनी जान दे देगा। शहनाज माइक पर दोहराती हैं कि जान वार देंगे।
शहनाज बोलीं- पहली बार किसी ने ऐसा कहा
शहनाज फिर से पूछती हैं, “जान वार देंगे?” और फिर हंसते हुए फैन से कहती हैं, “तू जान वार ना, जान ले ले।” (तू जान मत दे, मेरी जान ले ले।) इतनी बड़ी बात तूने मेरे लिए कह दी ना, पहली बार किसी लड़के ने मुझसे कही है।
अब जब जरूरत पड़ेगी ना, तो दे देना
“तू सारी उम्र मेरी आंखों में रड़केगा।” (यानी तू मुझे अब जिंदगी भर याद रहेगा/मेरी नजरों में रहेगा।) “अब जब जरूरत पड़ेगी ना, तो दे देना।” (अपनी जान।) यह कहकर शहनाज बहुत जोर से हंसने लगीं। उनके पीछे खड़े लोग और सामने मौजूद भीड़ भी उनकी इस बात पर हंसने लगी।