Wednesday , September 9 2026
Breaking News

सुखबीर पर हमला करने वाले आतंकी नारायण चौड़ा तीन दिन के पुलिस रिमांड पर, कोर्ट में मिठाई लेकर पहुंची महिला गिरफ्तार

अमृतसर, (PNL) : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी नारायण सिंह चौड़ा को वीरवार को अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। जब पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए लाई थी तो कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया।

पुलिस की ओर से अदालत में दलील दी गई कि आतंकी चौड़ा से पूछताछ के लिए सात दिन रिमांड चाहिए। लेकिन कोर्ट ने तीन दिन का रिमांड मंजूर किया है। पुलिस की तरफ से आरोपी चौड़ा के घर पर भी रेड की गई और वहां से काफी सामान भी कब्जे में लिया है। इस संबंधी चौड़ा के परिवार वालों ने अदालत में एक एप्लीकेशन फाइल की है। इसके अलावा चौड़ा के परिवार का कहना है कि पुलिस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर की कापी भी उन्हें नहीं दी जा रही है।

इसके अलावा वीरवार को जब आरोपी चौड़ा को पुलिस ने अदालत में पेश किया तो वहां पर एक महिला पहुंची। महिला के हाथों में मिठाई का डिब्बा था और वह चौड़ा का मुंह मीठा करवाने के लिए आई थी। महिला ने आते ही कहा कि चौड़ा ने जो काम किया है। वह बहुत ही प्रशंसनीय है और इसलिए वह उसका मुंह मीठा करवाने आई है। इसके बाद उक्त महिला को भी पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!