Thursday , July 30 2026
Breaking News

Punjab सरकार ने उद्योगों को दी बड़ी राहत, जारी हुए नए Order

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब सरकार ने उद्योगों को बड़ी राहत देने के लिए एक आदेश नंबर 2025 /2एल /81 जारी किया। जिसके अनुसार अब उद्योगों को रैवेन्यू रिकॉर्ड में 22 फिट सरकारी रास्ते की शर्त से कुछ राहत मिल सकती है।  पंजाब में कही भी उद्योग लगाने के लिए पहले ये शर्त थी के औद्योगिक जोन के अंतर्गत भी गैर एप्रूव्ड कॉलोनी में उद्योग लगाने के लिए 22 फिट के सरकारी रास्ते की शर्त थी अगर कोई भी प्लाट के साथ 22 फुट सरकारी रास्ता नहीं लगता था तो उसे कोई भी मंजूरी नहीं दी जाती थी। इस कारण पंजाब में औद्योगिक जोन में स्थित होने के बावजूद हजारों औद्योगिक प्लाटों में उद्योग लगाना असंभव था।

वर्ल्ड एम.एस.एम.ई. फोरम के अध्यक्ष बदीश जिंदल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और ‘आप’ के अध्यक्ष अमन अरोड़ा का धन्यवाद करते हुए कहा के सरकार ने उनकी लम्बे समय से लंबित इस मांग को पूरा कर उद्योगों को बड़ी राहत दी है। लेबर विभाग को जारी किए इस आदेश के अनुसार अब अगर रैवेन्यू रिकॉर्ड में 22 फिट का सरकारी रास्ता नहीं है तो भी उद्योगों को स्टैंड अलोन उद्योग के रूप में उद्योग चलाने के लिए मंजूरी मिल जाएगी लेकिन उसे प्रस्तावित अवधि के अंदर वहां पर मौजूद रास्ते को रैवेन्यू रिकॉर्ड में दर्ज करवाना होगा।

ये उद्योगों के लिए बड़ी राहत है क्योंकि लुधियाना और अन्य शहरों में इंडस्ट्रियल जोन में उद्योगिक प्लाटों के साथ प्राइवेट सड़के तो थी लेकिन सरकारी रास्ता नहीं था।  जिंदल के अनुसार सरकार ने अब ये भी राहत दी है के उद्योग की मंजूरी के लिए अगर तीन तरफ से भी अग्नि शामक गाड़ी के निकलने का रास्ता होगा तो भी उद्योग को मंजूरी मिल जाएगी। पहले के आदेशों में उद्योग की मंजूरी के लिए चार तरफ से अग्निशामक गाड़ी के लिए जगह रखना जरूरी था। सरकार ने कहा के कई मामलों में आवेदन बिना सुनवाई के ही रद्द कर दिए जाते थे लेकिन अब डायरैक्टर ऑफ इंडस्ट्रीज विभाग को 3 बार ऑब्जेक्शन लगने के बाद संबंधित उद्योगपति को बुला कर उसे सारे जरूरी डॉक्यूमैंट की जानकारी देनी होगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Commonwealth Games 2026: India-Pakistan के बॉक्सर में हो सकता है फाइनल, ये है समीकरण

न्यूज डेस्क, (PNL) :  Commonwealth Games 2026 की बॉक्सिंग रिंग में भारत-पाकिस्तान का फाइनल. इसके …

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!