लुधियाना के लोगों को इस वजह से 7 दिन तक झेलनी पड़ेगी परेशानी, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
January 31, 2025
ताजा खबर, पंजाब, लुधियाना, होम
लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के लोगों को 7 दिन तक परेशानी झेलनी पड़ेगी। दरअसल, ट्रैक की रिपेयर के चलते इशमीत चौक के रेलवे फाटक को 7 दिन के लिए बंद किया जा रहा है।

उक्त फाटक एक से 7 फरवरी तक बंद रहेंगे। इस संबंधी रेलवे विभाग द्वारा ट्रैफिक पुलिस को सूचित कर दिया गया है और ट्रैफिक पुलिस ने अपने स्तर पर इंतजाम करने और लोगों को जागरूक करने के प्रयास शुरू कर दिए है। बता दे की इशमीत चौक के रेलवे फाटक कई इलाकों को आपस में जोड़ते है। फाटक के नजदीक ही शहर के 2 बड़े स्कूल भी है। फाटक 7 दिन के लिए बंद होने के चलते लोगों को काफी परेशानी पेश आएगी तथा पक्खोवाल रोड रेल अंडर ब्रिज तथा रेल ओवर ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही बढ़ाने के आसार है।