Saturday , February 7 2026
Breaking News

पंजाब के उद्योगपतियों के लिए अच्छी खबर, मान सरकार ने दो OTS स्कीम को दी मंजूरी, पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के उद्योगपतियों के लिए अच्छी खबर आई है। राज्य की मान सरकार की आज एक अहम कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें उद्योगपतियों को बड़ी राहत देते हुए दो वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजनाओं को मंजूरी दी गई।

पहली योजना लैंड एन्हांसमेंट स्कीम है, जिसके तहत उद्योगपतियों को 8% साधारण ब्याज के साथ अपने बकाया राशि का भुगतान करना होगा। इस योजना में कंपाउंडिंग ब्याज और पेनल्टी माफ कर दी गई है।

दूसरी योजना प्रिंसिपल अमाउंट से जुड़ी OTS स्कीम है, जिसमें भी 8% ब्याज देना होगा। लोगों की सुविधा के लिए दो हेल्प काउंटर भी स्थापित किए जाएंगे। दोनों योजनाएं 31 दिसंबर तक लागू रहेंगी, और उम्मीद की जा रही है कि इससे कम से कम 4,000 लोगों को लाभ मिलेगा।

कैबिनेट बैठक के बाद पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक नई औद्योगिक नीति (इंडस्ट्री पॉलिसी) लाई जाएगी। सरकार की कोशिश है कि इसे देश के अन्य राज्यों से बढ़िया बनाया जाए।

बैठक में लुधियाना के कारोबारी और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा भी मौजूद थे। बैठक से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात कर व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की थी

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बिग ब्रेकिंग : जालंधर में AAP नेता लक्की ओबरॉय को मॉडल टाउन के गुरुद्वारे के बाहर मारी गोलियां, हुई मौत

जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर जालंधर से आ रही है। आम आदमी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!