Wednesday , October 21 2026
Breaking News

युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए पंजाब सरकार की बड़ी पहल: आईटीआईज़ में 814 नए ट्रेड शुरू, सीटों में की 50 फ़ीसदी की बढ़ोतरी

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य में व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं की रोज़गार क्षमता को मज़बूत बनाने के उद्देश्य से अहम कदम उठाते हुए पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआईज़) की क्षमता बढ़ाई गई है। अब इन संस्थानों में सीटों की संख्या 35,000 से बढ़ाकर 52,000 कर दी गई है। यह कदम युवाओं को और अधिक हुनरमंद और रोज़गार योग्य बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

इस पहल के बारे में जानकारी साझा करते हुए स. बैंस ने कहा कि पंजाब में आईटीआईज़ सीटों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है। वर्ष 2023 में 25,000 सीटें थीं, अगले साल यह संख्या 35,000 कर दी गई और अब इसे बढ़ाकर 52,000 कर दिया गया है, जो 50 प्रतिशत की अहम बढ़ोतरी दर्शाता है। इस विस्तार के अंतर्गत 814 नए ट्रेड शुरू किए गए हैं, जिन्हें उद्योग की ज़रूरतों और बाज़ार की मांग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इन ट्रेडों को उद्योग जगत के सहयोगियों, औद्योगिक प्रबंधन समितियों (आइएमसीज़) और पंजाब विकास आयोग से व्यापक सलाह-मशवरे के बाद डिज़ाइन किया गया है। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों को आवश्यक कौशल से लैस कर उनकी रोज़गार क्षमता को बढ़ाना है।

शिक्षा मंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि ये नए ट्रेड और कोर्स आधुनिक तकनीकों और रोजगार क्षमता को केंद्र में रखते हुए विद्यार्थियों को नवीनतम कौशल और ज्ञान उपलब्ध कराने के लिये तैयार किये गये हैं, ताकि वे आज के कठिन प्रतिस्पर्धा वाले दौर में रोज़गार पाने में सक्षम बन सकें। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं के लिए करियर के अवसरों का विस्तार करना है।

स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि सीटों में बढ़ोतरी और नए ट्रेड पंजाब में कौशल और उद्योग की मांग के बीच की खाई को पाटने की दिशा में एक अहम कदम है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार विद्यार्थियों को उनके करियर की यात्रा में सफलता के साथ स्थापित करने हेतु विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और कौशल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण विस्तार तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण के प्रति पंजाब सरकार के समर्पण को दर्शाता है, जिसका राज्य के शिक्षा क्षेत्र और अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

जालंधर में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई। …

पंजाब में 60 दिन का नशा विरोधी मिशन:पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात होंगे, हॉटस्पाट पर कैमरे; DGP ने गिनाए नशे के आंकड़े

जालंधर , (PNL) : जालंधर के PAP पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को नशे के …

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह : बोले- भाई ने कभी शराब नहीं पी, आरोप साबित हुआ तो गाना छोड़ दूंगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए …

‘इतनी दारू पी रखी है, क्या गाएंगे’, दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर ही फटकारा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के …

पंजाब में दशहरे की धूम-लुधियाना में 121 फीट का रावण:गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दहन; अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट का दशानन जलेगा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा आज …

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!