Wednesday , September 30 2026
Breaking News

बाढ़ राहत के लिए मैदान में उतरी मान सरकार, 8 कैबिनेट मंत्रियों ने फ़ील्ड पर संभाला मोर्चा, स्पेशल गिरदावरी के आदेश जारी

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में बाढ़ से उत्पन्न हालातों से निपटने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में काम कर रही है। जहां कई राज्यों में संकट के समय सरकारें बैठकें करती रह जाती हैं, वहीं मान सरकार ने ज़मीनी हकीकत को समझते हुए तुरंत एक्शन लिया। न सिर्फ 2 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी की गई, बल्कि 8 कैबिनेट मंत्रियों को फील्ड में उतारकर यह साबित कर दिया कि यह सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं, बल्कि ज़मीन पर उतरकर लोगों के दुःख-दर्द में भागीदार बनती है। इसी बीच मान सरकार ने स्पेशल गिरदावरी के भी आदेश दे दिए हैं।

पिछले तीन सालों में बाढ़ से बचाव के लिए 276 करोड़ रुपये का जो बुनियादी ढांचा तैयार किया गया, उसका असर आज दिख रहा है। यह योजनाएं अब सिर्फ कागज पर नहीं, बल्कि संकट के समय लोगों को सुरक्षा देने में सफल साबित हो रही हैं। यह इस बात का संकेत है कि मान सरकार ने आपदा को केवल राहत तक सीमित नहीं रखा, बल्कि रोकथाम और तैयारी को भी प्राथमिकता दी।

तरनतारन और फिरोजपुर में जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर खुद सतलुज किनारे धुस्सी बांध का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं, उन्हें तुरंत राहत दी और भरोसा भी दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। इसी तरह हरदीप सिंह मुंडिया सुल्तानपुर लोधी पहुंचे और डॉक्टर बलबीर सिंह ने कपूरथला के प्रशासन के साथ बैठक कर राहत कार्यों की समीक्षा की।

मान सरकार का ये दृष्टिकोण केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि मानवीय है। जब भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात बने तो सरकार उनके साथ खड़ी थी। यह सरकार कैमरों के सामने राहत बांटने वाली नहीं, बल्कि कैमरों से दूर ज़मीन पर काम करने वाली है। यही फर्क उसे बाकी सरकारों से अलग करता है। विपक्ष जो केवल बयानबाज़ी में व्यस्त है, उसके मुकाबले मान सरकार ने दिखा दिया कि जनसेवा नारे से नहीं, काम से होती है।

आज पंजाब के लोग खुद कह रहे हैं, सरकार वहीं होती है, जो संकट में सबसे आगे खड़ी दिखे। मान सरकार ने बाढ़ प्रभावितों के लिए जो किया, वह सिर्फ राहत नहीं, बल्कि भरोसे की एक नई इमारत है। यह राजनीतिक नहीं, मानवीय नेतृत्व का उदाहरण है। ऐसे समय में जब कई सरकारें जनता से दूर होती जा रही हैं, मान सरकार ने एक बार फिर जनता के दिल में अपनी जगह मजबूत की है। इसलिए पंजाब के लोग आज कह रहे हैं, ऐसी सरकार होना गर्व की बात है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!