Wednesday , September 30 2026
Breaking News

Punjab में सिर्फ 212 Travel एजेंट ही रजिस्टर्ड, सबसे ज्यादा जालंधर के, विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में इमिग्रेशन एजेंटों की संख्या बढ़ती जा रही है। ट्रैवल एजेंटों ने प्रदेश के हर जिलों में अपने ऑफिस खोल रखे हैं। लेकिन इनमें 92 प्रतिशत अवैध रूप से काम कर रहे हैं। सिर्फ 8 प्रतिशत एजेंट ही केंद्रीय गाइड लाइन के अंडर आते हैं। बता दें कि  ट्रैवल एजेंटों को लेकर केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है।

65 के लाइसेंस एक्सवायर हो चुके 

इस दौरान सामने आया है कि राज्य में सिर्फ 212 ही ऐसे ट्रैवल एजेंट हैं, जिनके पास वैध लाइसेंस है। इनमें से भी  करीब 65 के लाइसेंस एक्सवायर, रद्द व निष्क्रिय हो चुका है। आठ जिलों में एक भी एजेंट Registered नहीं है, हालांकि फिर भी इनमें बड़ी संख्या में एजेंट अवैध रूप से काम कर रहे हैं।

2730 से ज्यादा एजेंट अवैध

प्रदेश में कुल 2730 से ऊपर इमिग्रेशन एजेंट अवैध रूप से काम कर रहे हैं, जो लोगों को बाहर भेजने के लिए भारी राशि वसूल रहे हैं। जिन जिलों में एक भी पंजीकृत इमिग्रेशन एजेंट नहीं है, उनमें पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मलेरकोटला और मानसा शामिल है। सरकार की तरफ से भी इन जिलों में अवैध एजेंटों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

सबसे ज्यादा 86 जालंधर के

बता दें कि, सबसे अधिक एजेंट जालंधर, मोहाली और होशियारपुर में पंजीकृत हैं। जालंधर में कुल 86 एजेंटों के पास लाइसेंस हैं। इसमें से 16 का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका है, जिसके चलते यह भी बिना लाइसेंस रिन्यू करवाए काम कर रहे हैं। इसके साथ 4 लाइसेंस रद्द भी किए गए हैं, जबकि 1 लाइसेंस निलंबित कर दिया गया और दो का निवेदन के बाद रद्द कर दिया गया है। दूसरे नंबर पर मोहाली में सबसे अधिक 31 एजेंटों के पास लाइेंसस हैं, जिसमें से सात का एक्सपायर हो चुका है, जबकि एक रद्द हुआ है।

होशियारपुर में 22 के पास वैध लाइसेंस

होशियारपुर में 22 के पास वैध लाइसेंस है, लेकिन इसमें से 8 का लाइसेंस एक्सपायर हो गया है। लुधियाना में 20 एजेंटों के पास लाइसेंस हैं। इनमें तीन का एक्सपायर व एक का रद्द हो चुका है। इसी तरह फतेहगढ़ साहिब में सिर्फ एक एजेंट पंजीकृत था, जिसका लाइसेंस भी सस्पेंड हो चुका है। संगरूर में दो पंजीकृत हैं, जिसमें से एक का लाइसेंस सस्पेंड किया जा चुका है।

अवैध ट्रैवल एजेंटों पर सख्ती करने जा रही सरकार 

बता दें कि मंत्रालय की तरफ से अवैध एजेंटों की पहचान के लिए समय-समय पर अभियान भी चलाया जाता है। अब सरकार फिर से अवैध ट्रैवल एजेंटों पर सख्ती करने जा रही है। अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए लोगों की शिकायत पर अवैध एजेंटों पर कार्रवाई की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!