Tuesday , July 14 2026
Breaking News

भारतीय हॉकी टीम में गोल मशीन कहे जाने वाले मनदीप सिंह इस ओलिंपियन खिलाड़ी से करने जा रहे हैं शादी, जालंधर में होंगी रस्में, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : भारतीय हॉकी टीम में गोल मशीन कहे जाने वाले मनदीप सिंह जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हरियाणा की ओलिंपियन खिलाड़ी उदिता कौर के साथ वह 21 मार्च को फेरे लेंगे। दोनों जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी का कार्ड भी सामने आया है। इसमें दोनों के नाम के आगे ओलिंपियन लिखा हुआ है।

दोनों के परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं और इस खास दिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। शादी के भव्य आयोजन के लिए परिवार गेस्ट लिस्ट तैयार कर रहे हैं। कार्यक्रम में खेल और राजनीति से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं। माना जा रहा है कि इस शादी में टीम इंडिया शामिल होगी। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मनदीप सिंह जालंधर के रहने वाले हैं। वह भारतीय पुरुष हॉकी टीम में स्ट्राइकर हैं। उन्हें टीम की गोल मशीन भी कहा जाता है। वहीं उदिता कौर हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं। वह भारतीय महिला हॉकी टीम में डिफेंडर हैं। उदिता महिला हॉकी इंडिया लीग में सबसे महंगी खिलाड़ी रह चुकी हैं।

सुरजीत हॉकी अकादमी से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफर

पंजाब के जालंधर जिले के मिट्ठापुर निवासी मंदीप सिंह का जन्म 25 जनवरी 1995 को हुआ। मंदीप सिंह ने अपने हॉकी करियर की शुरुआत जालंधर की सुरजीत हॉकी अकादमी से की। यहां उन्होंने अपनी प्रतिभा को निखारा और जल्द ही भारतीय हॉकी टीम में जगह बना ली। वे अपनी आक्रामक शैली और गोल करने की शानदार क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Smart Meters बनाने वाली इस कंपनी को खरीदने की तैयारी में Adani

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत के ऊर्जा सेक्टर में इन दिनों स्मार्ट मीटर को लेकर …

अमृतसर में दरिया में बहे दो सगे भाई:एक को बचाने के लिए दूसरा कूदा, रेस्क्यू जारी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के बाबा बकाला इलाके में दो सगे भाई दरिया के तेज …

पंजाब के किसानों की बाइक रैली चंडीगढ़ रवाना:कई स्कूलों में हुई; भारत-अमेरिकी व्यापार समझौते का विरोध, पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर

चंडीगढ़ , (PNL) : भारत-अमेरिका व्यापार समझौते समेत विभिन्न मुद्दों के विरोध में पंजाब के किसान …

PM के पंजाब-चंडीगढ़ दौरे से पहले स्कूल उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा- रेलवे स्टेशन, रैली में बम धमाके होंगे

 चंडीगढ़ , (PNL) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को पंजाब-चंडीगढ़ के संभावित दौरे से …

लुधियाना में निहंगों का प्रदर्शन:DC दफ्तर के बाहर फिरोजपुर रोड जाम, 3 साल पुराने कत्ल मामले में इंसाफ की मांग; एडवाइजरी जारी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में सोमवार सुबह से ही भारी हंगामा देखने को मिल रहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!