Monday , July 27 2026
Breaking News

जिसने जन्म दिया, उसी ने छीन ली जिंदगी! पंजाब में मां ने अपने ही 3 बच्चों को नहर में फेंककर मार डाला, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मोहाली की एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों को रोपड़ नहर में फेंक दिया। इसके बाद उसने खुद भी नहर में छलांग लगा दी। इस घटना में तीनों बच्चों की जान चली गई। दो शव बरामद हो चुके हैं, जबकि एक बच्चे की तलाश जारी है।

वहीं, नहर के पास से मंगलवार को पुलिस ने महिला को जिंदा पकड़ लिया। वह डूबी नहीं और तैर कर किनारे पर आ गई थी। बताया जा रहा है कि महिला केवल नहर में कूदकर आत्महत्या करने के लिए ही मोहाली से रोपड़ आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरोपी की पहचान शकुंतला उर्फ सुमन के रूप में हुई है। वह मोहाली के मटौर की रहने वाली है। उसने अपने तीनों बच्चों 10 वर्षीय तपिश, 7 वर्षीय तनवी और 4 वर्षीय नितिन की हत्या कर दी।

मृतक बच्चों के दादा रामबाबू ने अपनी बहू शकुंतला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पिछले कुछ समय से उसका व्यवहार सामान्य नहीं था और वह कई बार बच्चों को नुकसान पहुंचाने जैसी बातें करती थी।

परिजन के मुताबिक परिवार पहले से ही मुश्किल दौर से गुजर रहा था और घर में लगातार तनाव का माहौल बना रहता था। उन्होंने कहा कि बहू का साथ काफी समय से झगड़े भी होते थे। पता नहीं था कि वह बच्चों को मार ही देगी।

10 महीने पहले पति ने की थी आत्महत्या

परिवार के अनुसार करीब 10 महीने पहले शकुंतला के पति कमल ने भी आत्महत्या कर ली थी। पति की मौत के बाद परिवार पर आर्थिक और मानसिक दबाव बढ़ गया था। इसके बाद से ही परिवार की स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। घर में कमाने वाला कोई नहीं था, इसलिए बच्चों के बूढ़े दादा को काम पर जाना पड़ता था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : ‘होटल Mariton पर नहीं लगेगी सील, सब दस्तावेज हमारे पास’, MD डॉ. परमजीत सिंह मरवाहा का बड़ा दावा

जालंधर, (PNL) : होटल मैरिटन को नगर निगम की ओर से जारी नोटिस के बाद …

जिमखाना क्लब में चुनावी माहौल गरमाया, अचीवर्स ग्रुप के चार प्रमुख चेहरों के नाम आए सामने

जालंधर, (PNL) : जालंधर जिमखाना क्लब के संभावित चुनावों को लेकर चुनावी माहौल लगातार गरमाता …

जालंधर में आज से बिजली विभाग राम भरोसे: ना तो शिकायत दर्ज होगी और ना ही फाल्ट ठीक करने मुलाजिम आएंगे, पढ़ें कारण

जालंधर, (PNL) : पांचवें दिन भी जिले में बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल जारी …

जालंधर के हरनामदासपुरा श्मशानघाट की बदलेगी तस्वीर, बनेगी बेसमेंट पार्किंग, नितिन कोहली की बड़ी घोषणा

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने …

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख दीपके ने दिया ऐसा बयान, जिसकी हो रही जबरदस्त चर्चा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!