Monday , March 30 2026
Breaking News

बड़ी खबर : जालंधर में पुलिस रिमांड दौरान MLA रमन अरोड़ा की तबीयत बिगड़ी, अमृतसर लेकर जा रहे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। कमिश्नरेट पुलिस के रिमांड दौरान MLA रमन अरोड़ा की तबीयत बिगड़ गई है। पीएनएल को मिली जानकारी के अनुसार अचानक उनकी छाती में दर्द हो गया और पल्स रेट कम हो गई है। उन्हें तुरंत जालंधर के सिविल अस्पताल लेकर आए है, जहां कुछ ईलाज के बाद उन्हें अमृतसर रैफर कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि रमन अरोड़ा का एक टेस्ट होना है, जिसकी मशीन अमृतसर सिविल अस्पताल में मौजूद है। इसी कारण उनका ईलाज भी वहीं होगा। हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि जालंधर मीडिया से दूरी बनाने के लिए रमन को अमृतसर रैफर किया गया है। फिलहाल कोई भी पुलिस अधिकारी इस मामले में बोलने को तैयार नहीं है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने लिया स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज से आशीर्वाद

पठानकोट/जालंधर, (PNL) : पंजाब सरकार के केबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज पठानकोट स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!