Punjab विधानसभा चुनाव: कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों का होगा गठबंधन? परगट सिंह बोले- सीटों को लेकर जारी है बातचीत
Punjab News Live -PNL
November 25, 2026
ताजा खबर, देश विदेश, पंजाब
न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में सियासी घमासान तेज है. एक तरफ 6 साल बाद बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल (SAD) में गठबंधन हुआ है. वहीं, दूसरी ओर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने INDIA ब्लॉक में वाम दलों को शामिल करने की पुष्टि की है. वहीं, उन्होंंने आम आदमी पार्टी (AAP) को बीजेपी की ‘बी-टीम’ बताया. कांग्रेस पहले ही कह चुकी है कि AAP अब INDIA ब्लॉक का हिस्सा नहीं है.
पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में सियासी घमासान तेज है. एक तरफ 6 साल बाद बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल (SAD) में गठबंधन हुआ है. वहीं, दूसरी ओर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने INDIA ब्लॉक में वाम दलों को शामिल करने की पुष्टि की है. वहीं, उन्होंंने आम आदमी पार्टी (AAP) को बीजेपी की ‘बी-टीम’ बताया. कांग्रेस पहले ही कह चुकी है कि AAP अब INDIA ब्लॉक का हिस्सा नहीं है.
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने चुनाव से पहले बीजेपी-शिरोमणि अकाली दल (SAD) गठबंधन की आलोचना करते हुए AAP को ‘बी-टीम’ बताया. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से उनकी बी-टीम है. अब उनकी ए-टीम सामने आ गई है. जहां तक सुखबीर सिंह बादल की बात है उनकी कमजोर लीडरशिप और सीमित सोच को देखते हुए यह सोचना जरूरी है कि किन हालात में उनका गठबंधन टूटा था, और आज क्या स्थिति है.
उन्होंने कहा कि अक्सर यही देखने को मिलता है कि बीजेपी गठबंधन करने वाली क्षेत्रीय पार्टी को लगभग खत्म ही कर देती है. असल में, बीजेपी तीनों धड़ों को कंट्रोल करती है. चाहे वह वारिस पंजाब दे हो, अकाली दल पुनर सुरजीत हो, या फिर सुखबीर बादल. उन्होंने एक ऐसी स्थिति की कल्पना की थी जहां वे मुख्य पार्टी होंगे और तीन सहयोगी दल उन्हें सपोर्ट करेंगे. लेकिन असल में, बीजेपी पूरी तरह से उलझ गई. इस तरह के गठबंधन ने उन्हें पूरी तरह से एक नकारात्मक दिशा में धकेल दिया.
नवगठित 42 सदस्यीय PEC की हुई पहली बैठक
चंडीगढ़ स्थित पंजाब प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में 2027 के विधानसभा चुनावों की रणनीति तय करने के लिए नवगठित 42 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति (PEC) की पहली बड़ी बैठक हुई. इस बैठक में पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट और प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह भी मौजूद रहे. बैठक में शामिल कई वरिष्ठ नेताओं ने सुझाव दिया कि उम्मीदवारों की घोषणा जितनी जल्दी हो सके कर दी जाए, ताकि प्रत्याशियों को अपने विधानसभा क्षेत्रों में तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके.
हालांकि समिति के ही कुछ सदस्यों ने सलाह दी कि टिकटों के ऐलान में जल्दबाजी ना करते हुए थोड़ा और समय लिया जाए. साथ ही, जमीनी समीकरणों और दूसरी विपक्षी पार्टियों की रणनीति को पूरी तरह परखा जाए.