Tuesday , September 29 2026
Breaking News

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने AI से सिख गुरुओं का VIDEO बनाया, सिख समाज की भावनाओं को लगी ठेस, SGPC ने एतराज जताया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : हरियाणा के रहने वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी के नए वीडियो पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने एतराज जताया है। ध्रुव ने रविवार रात को ‘बंदा सिंह बहादुर की कथा’ पर वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में उन्होंने सिख गुरुओं, शहीद योद्धाओं और उनके परिवार के सदस्यों को आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (AI) से एनिमेशन बनाकर चलाया। साथ ही बंदा सिंह बहादुर को रॉबिन हुड बताया।

SGPC के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि सिखों को अपना इतिहास जानने के लिए ध्रुव राठी की AI आधारित वीडियो की कोई आवश्यकता नहीं है। ध्रुव राठी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत और बाबा बंदा सिंह बहादुर से जुड़े कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है।

उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान के नाम का उचित सम्मान के साथ उल्लेख नहीं किया गया, जो अत्यंत आपत्तिजनक है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि ध्रुव राठी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए।

  • बहुत लोगों को पसंद आया वीडियो: ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर कहा- “एनिमेशन वीडियो बनाने में बहुत मेहनत लगी है। AI की वजह से यह संभव हो पाया कि कहानी को एनिमेशन से दिखाया जा सके। बहुत सारे लोगों को यह वीडियो पसंद भी आया, लेकिन सिख समुदाय के कुछ लोगों का मानना है कि एनिमेशन के जरिए सिख गुरुओं को दिखाना गलत है। गुरु गोबिंद सिंह जी को ऐसे दिखाना सही नहीं है।”

  • बिना फोटो के वीडियो पॉसिबल नहीं: ध्रुव ने सोशल मीडिया पर पोल लगाकर सिख समुदाय से पूछा कि “अगर यह उनके सिद्धांतों के खिलाफ है तो क्या मुझे यह वीडियो डिलीट कर देना चाहिए। अगर हां, तो कमेंट्स में लिखकर बता सकते हैं। अगर नहीं, तो वीडियो को मैं ऐसे ही रहने दे सकता हूं, या फिर कुछ हिस्सों को ब्लर कर सकता हूं। किसी भी सिख गुरु की कहानी पर बिना फोटो के वीडियो बनाना पॉसिबल नहीं है।”

  • राय जानने के बाद एक्शन लूंगा: ध्रुव ने कहा, ये एक हिस्ट्री वीडियो है, जिसमें गुरु गोबिंद सिंह जी मेन कैरेक्टर हैं। अगर मैं उनका चेहरा न दिखा पाऊं तो पूरा वीडियो सिर्फ बोलने का रह जाएगा। पोल पर लोग अपनी राय दे सकते हैं। सभी की राय जानने के बाद मैं इस पर एक्शन लूंगा।

  • अब सिलसिलेवार ढंग से पूरा विवाद जानिए…

    • सिख गुरुओं पर 24 मिनट का वीडियो बनाया: ध्रुव राठी ने रविवार को अपने यूट्यूब चैनल पर 24 मिनट 37 सेकेंड का वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो का टाइटल “द सिख वॉरियर हू टेरीफाइड द मुगल्स, लीजेंड ऑफ बंदा सिंह बहादुर” (मुगलों को भयभीत कर देने वाला सिख योद्धा: बंदा सिंह बहादुर की कथा) रखा।

    • सिख गुरुओं की शहादत के बारे में बताया: वीडियो में ध्रुव ने सिख धर्म के गुरुओं की शहादत व मुगलों के जुल्म और उनके साथ हुए युद्धों की जानकारी बताई। उन्होंने बताया कि कैसे गुरु तेग बहादुर जी ने शहादत दी। कैसे गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ सजाया और पंच प्यारे चुने और कैसे उनके बच्चों को शहादत मिली। उन्होंने सिख योद्धा बंदा सिंह बहादुर के बारे में भी पूरी जानकारी वीडियो में दी।

    • विजुअल्स को लेकर विवाद हुआ: वीडियो में विवाद विजुअल को लेकर हुआ। ध्रुव राठी और उनकी टीम ने आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (AI) का प्रयोग किया है। वीडियो के शुरू में ही ध्रुव ने कहा- आज का ये वीडियो बड़ा स्पेशल होने वाला है। हमारी टीम ने पहली बार AI का बड़े स्कूल पर इस्तेमाल किया है वीडियो के एनिमेशन को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए। इस वीडियो में शुरू से लेकर आखिर तक ऐसा लगेगा कि कोई एनिमेशन फिल्म चल रही है।

    • SGPC ने तथ्यों पर भी आपत्ति जताई: SGPC का कहना है कि ये सिख सिद्धांतों के खिलाफ है। दूसरा, सिख योद्धा बंदा सिंह बहादुर को रोबिन हुड भी बताया। वीडियो में ध्रुव राठी कहते हैं कि बंदा सिंह बहादुर अमीर राजाओं व जमींदारों को लूटकर पैसा गरीब किसानों को देते थे। राठी ने अपने वीडियो में तथ्यों के एविडेंस देने के लिए लिंक भी शेयर किए हैं, लेकिन SGPC का मानना है कि इससे सिख धर्म के लोगों की आस्था आहत हुई हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!