Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर में तीन फैक्ट्रियों के अंदर लगी भीषण आग, कई किमी तक उठा धुंआ, सबकुछ सवाह

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। सोमवार को शहर में तीन फैक्ट्रियों के अंदर भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इनमें दो फैक्ट्रियां गदईपुर तो एक फैक्ट्री लैदर कंप्लेक्स में थी।

जालंधर के फोकल पॉइंट से सटे गदईपुर में बनी दोनों फैक्ट्रियों में टायर बनाने और रबर का काम होता था। दोनों फैक्ट्रियों में काफी मात्रा में ऐसा सामान पड़ा था, जोकि ज्वलनशील है। आग लगने के बारे में सबसे पहले इलाका निवासियों को पता चला था।

जिसके बाद फैक्ट्री मालिकों और फायर ब्रिगेड की टीमों को सूचित किया गया था। बता दें कि फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि आग लगने का कारण क्या है। आग बुझाने के बाद टीमें जांच करेंगी कि फैक्ट्री के अंदर अगर ज्वलनशील सामान पड़ा था तो उसकी सेफ्टी के लिए फैक्ट्री मालिकों द्वारा कोई सुरक्षा प्रबंध किए गए थे या फिर नहीं।

अगर जांच में कोई गड़बड़ी मिलती है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल टीमों आग बुझाने के बाद ही मामले में कुछ स्पष्ट कर पाएंगी। गनीमत रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

वहीं लेदर कॉम्प्लेक्स स्थित बावा इंटरनेशनल के नाम से चलने वाली स्पोर्टस फैक्ट्री को आज सुबह भीषण आग लग गई। जिससे फैक्ट्री के अंदर पड़ा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। फायर ब्रिगेड की करीब 20 से ज्यादा पानी वाली गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!