Wednesday , November 18 2026
Breaking News

बड़ी खबर : भारत ने बनाई बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन, 20 नवंबर को राष्ट्र को होगी समर्पित

न्यूज डेस्क, (PNL) : बर्ड फ्लू के खतरे से निपटने के लिए भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश में पहली बार मुर्गियों को H5N1 बर्ड फ्लू वायरस से बचाने के लिए स्वदेशी वैक्सीन विकसित की गई है। भोपाल स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (NIHSAD) ने इस वैक्सीन को तैयार किया है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, यह मुर्गियों के लिए तैयार की गई निष्क्रिय H5N1 (क्लेड 2.3.2.1A) एवियन इन्फ्लुएंजा वैक्सीन है। भारत में पहली बार इस विशेष वायरस स्ट्रेन के खिलाफ स्वदेशी स्तर पर वैक्सीन विकसित की गई है। इससे देश में पोल्ट्री उद्योग को बर्ड फ्लू के खतरे से बचाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

बर्ड फ्लू से पोल्ट्री कारोबार को होता है भारी नुकसान

बर्ड फ्लू यानी हाईली पैथोजेनिक एवियन इन्फ्लुएंजा (HPAI) पक्षियों में फैलने वाली बेहद गंभीर बीमारी है। इसका संक्रमण होने पर मुर्गियों और अन्य पक्षियों की बड़े पैमाने पर मौत हो सकती है। बीमारी फैलने की स्थिति में संक्रमित पक्षियों को मारना पड़ता है और कई बार व्यापार पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाता है। इससे पोल्ट्री फार्म संचालकों और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

मंत्रालय के अनुसार, भारत में वर्ष 2006 में पहली बार बर्ड फ्लू का मामला सामने आया था। इसके बाद से देश में H5N1 और H5N8 वायरस के 500 से ज्यादा प्रकोप दर्ज किए जा चुके हैं।

बर्ड फ्लू से GDP को भी हो सकता है नुकसान

केंद्र सरकार के मुताबिक, बर्ड फ्लू का बड़ा प्रकोप देश की GDP ग्रोथ को 1.5 प्रतिशत तक प्रभावित कर सकता है। यदि इस बीमारी पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया गया तो देश की 20 प्रतिशत से अधिक पोल्ट्री आबादी के संक्रमण की चपेट में आने और उसे नष्ट करने की नौबत आ सकती है।

वर्ष 2006 में बर्ड फ्लू के प्रकोप के कारण प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 2,200 से 3,000 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान लगाया गया था। वहीं, मणिपुर में भी बर्ड फ्लू के एक प्रकोप से राज्य की GDP के लगभग 0.5 प्रतिशत के बराबर नुकसान हुआ था।

इंसानों तक भी पहुंच सकता है संक्रमण

बर्ड फ्लू केवल पक्षियों और पोल्ट्री कारोबार के लिए ही खतरा नहीं है, बल्कि यह सार्वजनिक स्वास्थ्य से भी जुड़ा गंभीर मुद्दा है। मंत्रालय के मुताबिक, हाल के वर्षों में H5N1 वायरस का संक्रमण स्तनधारियों समेत कई पशु प्रजातियों में भी पाया गया है। मनुष्यों में भी संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2003 से अब तक भारत समेत 25 देशों में H5N1 संक्रमण के 1,003 मानव मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 479 लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि वायरस के अध्ययन में H5N1 का क्लेड 2.3.2.1A स्वरूप मुर्गियों में बर्ड फ्लू के अधिकतर प्रकोपों के लिए जिम्मेदार पाया गया है। इस वायरस से मनुष्यों में भी संक्रमण के तीन मामले सामने आए हैं।

अभी तक उपलब्ध नहीं थी इस वायरस के खिलाफ खास वैक्सीन

केंद्र सरकार के अनुसार, H5N1 वायरस के क्लेड 2.3.2.1A के खिलाफ फिलहाल कोई विशेष व्यावसायिक वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में भारत में विकसित की गई स्वदेशी वैक्सीन को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

भोपाल के ICAR-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान द्वारा तैयार इस वैक्सीन का उद्देश्य देश में फैल रहे H5N1 वायरस से मुर्गियों को सुरक्षा देना है। इसके जरिए पोल्ट्री किसानों को होने वाले आर्थिक नुकसान को कम करने के साथ-साथ वायरस के अन्य पशुओं और इंसानों तक फैलने के खतरे को नियंत्रित करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में अब निजी गाड़ियों पर नहीं लगेंगी फ्लैशर लाइटें, हूटर और सायरन बजाने पर भी रोक : DCP संधू

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमृतसर में अब निजी वाहनों पर लाल, नीली और मल्टीकलर फ्लैशर …

लुधियाना : ठग बाबा ने 10 मिनट में गहनों की दुकान लूटी, आशीर्वाद का नाटक करके मौके से हो गया फरार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक ठग ने महज 10 मिनट में एक आभूषण दुकान …

पठानकोट में XUV लूट की घटना के 60 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगे, कार कठूनंगल टोल प्लाजा पर देखी गई, आईजी ने कहा – जल्द ही खुलासा करेंगे

पठानकोट , (PNL)  : पठानकोट के मलिकपुर में बंदूक की नोक पर XUV-500 वाहन लूटे जाने …

CM भगवंत मान की ‘नो कैश, नो फरमाइश’ पॉलिसी… पंजाब में 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी

न्यूज डेस्क, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के …

श्री हरमंदिर साहिब के बाहर हंगामा, निहंगों द्वारा एक-दूसरे को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब के आसपास श्रद्धालुओं को जबरन कमरे मुहैया …

अमृतपाल सिंह को मिली एक दिन की कस्टोडियल पैरोल, डिब्रूगढ़ जेल से लाया जाएगा अमृतसर

न्यूज डेस्क, (PNL) : असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल …

एक झटके में करोड़पति बना मोहाली का ड्राइवर, जीती 12 करोड़ की लॉटरी… मिलेंगे सिर्फ 8.40 करोड़

मोहाली , (PNL) : मोहाली के एक टिपर चालक ने 12 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती …

MS Dhoni का IPL से संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स ने दी अब खास जिम्मेदारी

स्पोर्ट्स , (PNL) : चेन्नई सुपरकिंग्स के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल …

पंजाब पुलिस के पूर्व DSP सुरिंदर धोगरी और जालंधर नार्थ से भाजपा नेता प्रशांत गंभीर AAP में शामिल

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की राजनीति में आज एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जहां …

नितिन कोहली ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से की मुलाकात, भरोसा जताने के लिए आम आदमी पार्टी नेतृत्व का किया धन्यवाद

चंडीगढ़, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ओर से जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के घोषित …

फिलीपींस के 100 साल पुराने गुरुद्वारे में पीएम मोदी ने मत्था टेका, रखी गई पुनर्निमाण की आधारशिला

देश विदेश , (PNL) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. वह …

लुधियाना बस स्टैंड की वर्कशॉप में भीषण आग लग गई, 8 दमकल वाहनों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

लुधियाना , (PNL) : सोमवार देर रात लुधियाना बस स्टैंड स्थित एक सरकारी बस मरम्मत कार्यशाला …

UP से पंजाब तक विधानसभा चुनाव की तैयारी… कांग्रेस ने 5 राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटी का किया गठन

न्यूज डेस्क, (PNL) : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को आगामी विधानसभा चुनावों के …

Punjab में अगले 3-4 दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना, घने कोहरे की चेतावनी जारी

चंडीगढ़ , (PNL) : आज पंजाब के चार जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। …

मुख्यमंत्री मान ने कांस्टेबल विनोद कुमार के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की

गुरदासपुर , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!