Wednesday , April 1 2026
Breaking News

पंजाब के उपचुनाव नतीजे 2027 का सेमीफाइनल? केजरीवाल बोले-4 में से 3 सीटें जीते हैं, मतलब सरकार अच्छा काम कर रही है

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा उप चुनाव में चार में से तीन सीटें जीतने का जश्न आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब से लेकर दिल्ली तक मना रही है। चुनाव नतीजे आने के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान, नव नियुक्त प्रधान अमन अरोड़ा, वर्किंग प्रधान शैरी कलसी और राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा आज दिल्ली पहुंचे। इसके बाद आम आदमी पार्टी सुप्रीमो ने दिल्ली पार्टी आफिस से जनता को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि पंजाब के चुनाव नतीजे 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। 2022 में APP ने 117 में से 92 सीटें जीते थीं। जबकि अब पौने तीन साल के बाद चार से तीन सीटें जीती हैं। ऐसे में साफ है कि पंजाब सरकार अच्छा काम कर रही है। इसलिए लोगों ने हमें चुना। उन्होंने कहा कि पंजाब के नतीजे दिल्ली के लिए भी सेमीफाइनल है।

कांग्रेस के सांसदों की पत्नियों को हराया

इस मौके पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में चार सीटों पर उप चुनाव थे। इनमें से तीन सीटों को बड़ी जबरदस्त लीड से जीतकर आए हैं। तीन सीटें वह जीती हैं, जो कि जब 2022 में AAP की आंधी पंजाब में चल रही थी, उस समय भी वह सीटें जीत नहीं पाए थे। यह सीटें पहली बार जीते हैं। क्योंकि अब लोगों को AAP के कामों को पता चला गया।

गिद्दड़बाहा से AAP उम्मीदवार कांग्रेस के स्टेट प्रधान की पत्नी 22 हजार वोटों से हराकर जीते हैं। कांग्रेस के एमपी अंहकार था, डेरा बाबा नानक के एमपी की पत्नी छह हजार वोट से हारी है। यह टिकट दूसरे लोगों को नहीं बल्कि अपनी पत्नियों को देते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अब अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

संगरूर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य भर में जमीनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!