Thursday , March 5 2026
Breaking News

सीमा पर घुसपैठ नाकाम, BSF ने मार गिराया घुसपैठिया

 पठानकोट ,(PNL) :  पठानकोट सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सतर्क जवानों ने बुधवार सुबह घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।जम्मू स्थित बीएसएफ के प्रवक्ता ने यहां कहा कि सुबह-सुबह, सैनिकों ने पठानकोट सीमा क्षेत्र के ताशपतन की सीमा चौकी में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार एक संदिग्ध गतिविधि देखी, और एक घुसपैठिये को सीमा पार करते देखा गया।

उन्होंने कहा, ‘‘सतर्क सैनिकों ने उसे चुनौती दी, लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ता रहा; बीएसएफ जवानों ने खतरे को भांपते हुए घुसपैठिए को मार गिराया,’’ उन्होंने कहा, घुसपैठिए की पहचान और मकसद का पता लगाया जा रहा है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सतर्क बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। पाक रेंजर्स के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा।’’

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए भगवंत सिंह मान सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की, 24×7 हेल्पलाइन स्थापित

चंडीगढ़, (PNL) : मध्य पूर्व क्षेत्र में जारी युद्ध जैसी स्थिति के बीच वहां फंसे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!