Wednesday , September 9 2026
Breaking News

अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने दिया इस्तीफा, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। जोशी ने इस्तीफे में पार्टी की मौजूदा नीतियों और कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अकाली दल के वाइस प्रेसीडेंट और अमृतसर नॉर्थ से उम्मीदवार रहे अनिल जोशी ने अपना इस्तीफा पार्टी कार्यकारी प्रधान बलविंदर सिंह भूंदड़ को भेजा है।

भारतीय जनता पार्टी से निष्कासन के बाद अनिल जोशी ने 2021 में शिरोमणि अकाली दल का हिस्सा बनने का निर्णय लिया था। उस समय वह भाजपा से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिए गए थे क्योंकि उन्होंने किसानों के समर्थन और तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज उठाई थी।

प्रकाश सिंह बादल की विचारधारा का सम्मान करते हुए जोशी ने लिखा कि वह श्री प्रकाश सिंह बादल को पंजाब की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे के प्रतीक मानते थे। उनकी धर्मनिरपेक्ष सोच और पंजाब के विकास की विचारधारा से प्रेरित होकर उन्होंने एसएडी में शामिल होने का फैसला किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!