Thursday , July 30 2026
Breaking News

जालंधर : मोबाइल वाले पत्रकारों से परेशान होकर शहर के चर्चित ढाबा मालिक की मौत, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : मोबाइल वाले पत्रकारों से परेशान होकर शहर के एक चर्चित ढाबा मालिक की मौत हो गई है। दरअसल कंपनी बाग रोड पर एक ढाबे पर कल रात सब्जी में से सूंडी निकल गई। इसको लेकर हिंदु नेता के बेटे ने वहां हंगामा किया और मौके पर पत्रकार बुला लिए। फेसबुक पर न्यूज का पेज बनाकर मीडियाकर्मी बने इन लोगों ने ढाबा मालिक को ऐसे-ऐसे तींखे सवाल किए, जो वह बर्दाश्त नहीं कर पाए। इसके बाद घर जाते समय रास्ते में ही उन्हें अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई।

सुबह उनके परिवार वालों ने पत्रकारों के खिलाफ शिकायत देने का भी मन बनाया, लेकिन जब पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम की बात कही तो परिवार वाले नहीं माने। ये पूरा मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि फेसबुक पर एक पेज बनाकर आजकल हर कोई पत्रकार बना हुआ है और लोगों को बहुत ज्यादा तंग कर रहे हैं। उक्त ढाबा मालिक सुराज गंज मोहल्ले में रहते हैं। मोहल्ले वालों का कहना है कि इन पत्रकारों के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!