Tuesday , September 29 2026
Breaking News

नितिन कोहली ने उठाया निवासियों का मुद्दा, राजविंदर थियाड़ा ने एनसीएफ और एनहांसमेंट चार्जेस पर राहत का भरोसा दिलाया

जालंधर, (PNL) : शहरवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे समय से चल रही एनहांसमेंट और नॉन-कंस्ट्रक्शन (NCF) चार्जेज से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा और सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने बैठक का आयोजन किया गया।

बुधवार को नितिन कोहली के नेतृत्व में सुर्या एनक्लेव, गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू और महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू के निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल ट्रस्ट चेयरपर्सन से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कई मामलों में नो ड्यूज सर्टिफिकेट (NDC) और प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के बावजूद ट्रस्ट की फाइलों में एनहांसमेंट और एनसीएफ चार्जेज दर्शाए जा रहे हैं, जो न केवल अनुचित है बल्कि आर्थिक बोझ भी बढ़ा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल निवासी राजन गुप्ता, गुलशन अग्रवाल, पवन सेठिया, मनीष कुमार और राजीव धमीजा ने कई ठोस उदाहरण सामने रखे और मांग की कि इन अनावश्यक चार्जेज पर तुरंत रोक लगाई जाए।

राजविंदर कौर थियाड़ा ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए संबंधित फाइलों की दोबारा समीक्षा का आदेश दिया और निर्देश दिए कि अगली सूचना तक ऐसे सभी भुगतानों पर रोक लगाई जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि लोकल गवर्नमेंट की मौजूदा नीतियों के अनुसार एक निष्पक्ष निर्णय इसी सप्ताह के भीतर लिया जाएगा।

इस पूरी पहल में सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली की सक्रिय भूमिका की सराहना की गई। उन्होंने जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रशासन तक पहुंचाया और ट्रस्ट के साथ तालमेल बनाकर समाधान की दिशा में अहम योगदान दिया।

मीटिंग में मौजूद निवासियों ने राजविंदर कौर थियाड़ा और नितिन कोहली का आभार जताया और कहा कि इस हस्तक्षेप से न केवल आर्थिक राहत मिली है, बल्कि अब ट्रस्ट की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता की भी उम्मीद जगी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!