Friday , September 11 2026
Breaking News

नितिन कोहली ने ‘बुके कल्चर’ किया खत्म, सीएम का ‘बुक कल्चर’ के साथ स्वागत, सेंट्रल हलके में ‘जालंधर पढ़ाओ मुहिम’ की शुरूआत, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : सीएम मान के जालंधर सेंट्रल दौरे के दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और जालंधर सेंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने एक नई और सकारात्मक पहल की शुरुआत की। उन्होंने “जालंधर पढ़ाओ मुहिम” शुरू करते हुए मुख्यमंत्री के स्वागत में पारंपरिक फूलों का बुके देने की बजाय कॉपी, पेंसिल, इरेज़र, शार्पनर और पूरा स्टेशनरी सेट भेंट किया।

नितिन कोहली ने कहा कि शिक्षा समाज को मजबूत बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है और बदलाव की शुरुआत छोटी लेकिन अर्थपूर्ण सोच से होती है। उन्होंने “बुके कल्चर” की जगह “कॉपी-पेंसिल कल्चर” को अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में ऐसी परंपराएं शुरू होनी चाहिए जिनसे समाज को सीधा और स्थायी लाभ मिले।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि अब वे आगे से जालंधर सेंट्रल सहित किसी भी उद्घाटन, सम्मान समारोह या सार्वजनिक कार्यक्रम में फूलों के बुके की जगह बच्चों के लिए शैक्षणिक सामग्री ही भेंट करेंगे। उनका मानना है कि हर कार्यक्रम को शिक्षा से जोड़कर समाज के लिए उपयोगी बनाया जा सकता है।

नितिन कोहली ने स्पष्ट किया कि यह पहल केवल एक प्रतीक नहीं है, बल्कि एक निरंतर अभियान है। “जालंधर पढ़ाओ मुहिम” के तहत एकत्र की गई स्टेशनरी जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि संसाधनों की कमी उनकी पढ़ाई में बाधा न बने।

उन्होंने कहा कि एक छोटी सी कॉपी और पेंसिल भी किसी बच्चे के सपनों को नई दिशा दे सकती है। अगर समाज मिलकर शिक्षा को प्राथमिकता दे, तो हर बच्चा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकता है।

नितिन कोहली ने नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे भी अपने कार्यक्रमों में इस तरह की सकारात्मक पहल अपनाएं। उनका विश्वास है कि जब शिक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी, तभी जालंधर सेंट्रल और पूरा जालंधर सच्चे मायनों में आगे बढ़ेगा और हर बच्चे को समान अवसर मिलेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!