Tuesday , September 8 2026
Breaking News

जालंधर सेंट्रल में नितिन कोहली द्वारा हेल्थ कार्ड कैंप, लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान

न्यूज डेस्क, (PNL) : जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा योजना के तहत एक विशेष कैंप का आयोजन किया। इस कैंप के दौरान जरूरतमंद परिवारों के लिए दस लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज कवरेज वाले स्वास्थ्य बीमा कार्ड तैयार कर लोगों को योजना का लाभ दिया गया।

कैंप के दौरान जिन लोगों के आधार कार्ड या वोटर कार्ड में गलतियाँ या करेक्शन थे, उनकी त्रुटियों को मौके पर ही ठीक करवाया गया, ताकि किसी भी नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस अवसर पर नितिन कोहली ने अपने कार्यालय में आए लोगों से आमने-सामने मुलाकात की और जालंधर सेंट्रल के निवासियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। चाहे समस्या सीवरेज की खराब स्थिति की हो, स्वच्छ पेयजल की हो, सड़कों की मरम्मत की हो या कूड़े की सफाई की — हर समस्या को गंभीरता से लिया गया।
नितिन कोहली ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ तालमेल करते हुए कई समस्याओं का मौके पर ही तुरंत समाधान करवाया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए गए।

इस मौके पर नितिन कोहली ने कहा, “आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों को मुफ्त, बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य है कि हर परिवार को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा योजना का लाभ मिले और कोई भी व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे। जालंधर सेंट्रल के लोगों की हर समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता है।”
लोगों ने नितिन कोहली द्वारा उठाए गए इस जनहितकारी कदम की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के कैंप आम जनता के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!