Wednesday , September 30 2026
Breaking News

जालंधर : सूर्या एन्क्लेव व महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू में नितिन कोहली ने ₹5.89 करोड़ की लागत से सड़क विकास कार्यों का किया उद्घाटन…

जालंधर, (PNL) : सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सूर्या एन्क्लेव, महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू एवं आसपास के क्षेत्रों में ₹5 करोड़ 89 लाख की लागत से किए गए सड़क विकास कार्यों का उद्घाटन नितिन कोहली, हलका इंचार्ज जालंधर सेंट्रल द्वारा किया गया। इस अवसर पर जालंधर के मेयर वनीत धीर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस परियोजना के तहत लंबे समय से खराब हालत में पड़ी सड़कों का पुनर्निर्माण किया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा प्राप्त होगी। यह कार्य क्षेत्र की एक पुरानी मांग थी, जिसे अब ज़मीन पर साकार किया गया है।

उद्घाटन अवसर पर नितिन कोहली ने कहा कि जालंधर सेंट्रल में विकास उनका शीर्ष एजेंडा है और जनता से जो भी प्रतिबद्धता की जाती है, उसे पूरा करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी शहर की रीढ़ होती हैं और मजबूत बुनियादी ढांचे के बिना समग्र विकास संभव नहीं है। आने वाले समय में भी क्षेत्र की हर कॉलोनी और हर गली तक विकास कार्य पहुँचाए जाएंगे।

मेयर वनीत धीर ने कहा कि नगर निगम और हलका इंचार्ज के समन्वय से जालंधर में विकास कार्यों को तेज़ गति से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूर्या एन्क्लेव और महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू में हुआ यह सड़क निर्माण कार्य स्थानीय निवासियों की रोज़मर्रा की समस्याओं का स्थायी समाधान साबित होगा।

इस अवसर पर श्री राम मंदिर कमेटी से प्रमोद बंसल (प्रधान), प्रिंसिपल एम.एल. एरी, सतीश अग्रवाल, गुलशन अग्रवाल, पवन सेठिया, राहुल टंडन, सुनील शर्मा, अरविंद गुप्ता, गैनिंदर दत्ता, राजन गुप्ता, संजीव गुप्ता, ललित गुप्ता, आदर्श शर्मा, राजीव भास्कर और राजेश खन्ना उपस्थित रहे।

गुरुद्वारा साहिब कमेटी की ओर से हरजिंदर सिंह बाजवा (प्रधान), इकबाल सिंह, गुरनाम सिंह, तलविंदर सिंह, डॉ. एन.पी. सिंह और तरलोचन सिंह मौजूद रहे।

सूर्या एन्क्लेव से
राजीव धमीजा (प्रधान), कर्नल वी.के. शर्मा, प्रिंसिपल प्रदीप भंडारी, रमेश वोहरा, डॉ. रामिंदर सिंह, राजेश कुमार, नरेंद्र सहनी, सुदेश चिब, जी.एस. पाबला, सुदेश पांडे, प्रो. अरविंद त्रिवेदी, राकेश गुप्ता, अमित जग्गी, राजेश करीयर, मोहित करीयर, विकास कालिया, वरुण शर्मा, के.एस. विर्दी, राजीव शर्मा, और प्रीति पाल सिंह उपस्थित रहे।

महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू से जोगिंदर सिंह (प्रधान), पंकज शर्मा, तरलोचन सिंह बिट्टू, सतीश नंदा, संतोष सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रवासियों ने सड़क विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना इस बात का प्रमाण है कि जालंधर सेंट्रल में विकास अब केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं, बल्कि धरातल पर साफ़ दिखाई दे रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!