Friday , October 2 2026
Breaking News

जालंधर सेंट्रल में आम आदमी पार्टी के कार्यालय का औपचारिक रूप से राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली के ओहरी अस्पताल के निकट कार्यालय का औचारिक रूप से उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के अवसर पर उनके साथ राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल, पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग के सलाहकार और आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव दीपक बाली, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा, जालंधर के मेयर वनीत धीर और लवली ग्रुप के चेयरमैन रमेश मित्तल मौजूद थे।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद और एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने कहा कि सभी जानते हैं कि नितिन जो भी करते हैं, बड़े पैमाने पर करते हैं। वे लंबे समय से, आधिकारिक तौर पर राजनीति में आने से पहले से ही, जनसेवा के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंन कहा कि यह दिन सेंट्रल हलके के लिए एक ऐतिसिहक है।

उन्होंने कहा कि नितिन कोहली ने आम आदमी पार्टी का कार्यालय लोगों की पहुच के अनुसार खोला है। किसी भी जरूरतमंद को पार्टी कार्यालय आने में कोई दिक्कत न हो, इस चीज का खास ध्यान रखा गया है। उन्होंने आगे कहा कि मैं नितिन और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई देता हूं।

पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग के सलाहकार और आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव दीपक बाली कोहली के लिए हार्दिक प्रशंसा व्यक्त की। उन्होने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि मैं आज एक बहुत ही पवित्र स्थान पर खड़ा हूं। नितिन कोहली न केवल अनुभवी और मिलनसार हैं, बल्कि सार्वजनिक जीवन में एक दयालु व्यक्ति भी हैं। उनके जैसे लोग सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं और किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए संपत्ति हैं।

इस मौके पर नितिन कोहली ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए 24 घंटे की टेलीफोन नंबर 0181-5018181 सेवा शुरू की है। बहुत जल्द, हम तीन और हेल्पलाइन नंबर लोगों को समर्पित करेंगे। जनता की शिकायतों को प्राप्त करने और उनका समाधान करने के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगे।” इससे लोग कभी भी सुविधा का लाभ ले सकेंगे। उन्होने आगे बताया कि लुधियाना उपचुनाव अभियान औऱ अशोक मित्तल की व्यस्तता के कारण कार्यालय के औपचारिक उद्घाटन में देरी हो रही थी। लेकिन आज वो दिन आ गया। यह कार्यालय जालंधर सेंट्रल के लोगों के लिए बेहद सुविधाजनक होने जा रहा है, खासकर उन लोगों के लिए जो अपनी चिंताओं को व्यक्त करने के लिए एक मंच की तलाश कर रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में शामिल होने वाले अन्य लोगों में राज कुमार हरजाई, सागर वालिया, दक्ष चावला, दीपक चावला, संजीव मुरिया, मनीष कोहली, गौरव सूद, कपिल कोहली, परवीन कुमार, राजेश चोपड़ा, तरूण सिक्का, संजीव त्रेहन, हितेन नंदा, सुमित शर्मा, नितिन बहल, जतिंदर मल्होत्रा, विक्रम धीमान शामिल थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!