Thursday , October 1 2026
Breaking News

फिट सेंट्रल जालंधर को लेकर बड़ी पहल : सेंट्रल हलके में 14 नए खेल कोर्ट जनवरी तक होंगे तैयार; मार्च में इंटर-वार्ड खेल लीग – नितिन कोहली

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने फिट सेंट्रल जालंधर अभियान को लेकर सेंट्रल हलके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा कि फिट सेंट्रल के माध्यम से जालंधर सेंट्रल को स्वास्थ्य, खेल और सक्रिय जीवनशैली का केंद्र बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

नितिन कोहली ने बताया कि इस सफल पहल को आगे बढ़ाते हुए अब 14 नए खेल कोर्ट बनाये जायेंगे, जो जनवरी माह के अंत तक बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएंगे। इन कोर्टों के माध्यम से बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों को बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल जैसे खेलों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने आगे बताया कि सभी कोर्टों के तैयार होने के बाद फिट सेंट्रल के अंतर्गत इंटर वार्ड खेल लीग का आयोजन किया जाएगा। यह लीग मार्च माह में बच्चों की परीक्षाओं के बाद शुरू की जाएगी, जिससे स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और वार्ड स्तर पर खेल संस्कृति को मजबूती मिलेगी।

फिट सेंट्रल क्या है?
फिट सेंट्रल जालंधर एक जन-आधारित फिटनेस और खेल प्रोत्साहन अभियान है, जिसका उद्देश्य शहर के नागरिकों—खासकर युवाओं और बच्चों—को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस पहल के तहत पार्कों में आधुनिक खेल कोर्ट, ओपन जिम, वॉकिंग ट्रैक और खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित व सुविधाजनक वातावरण विकसित किया जा रहा है, ताकि लोग अपने मोहल्ले में ही खेल और व्यायाम कर सकें। फिट सेंट्रल का लक्ष्य खेलों को जन-आंदोलन बनाना और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से युवाओं को दूर रखना है।

नितिन कोहली ने बताया कि फिट सेंट्रल योजना के पहले चरण में सेंट्रल हलके के विभिन्न पार्कों में खेल कोर्टों का निर्माण शुरू किया गया था। वर्तमान में 6 पार्कों में कोर्टों का कार्य चल रहा है, जिनमें से 2 पार्कों में निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष 4 पार्कों में काम तेजी से जारी है।

उन्होंने कहा कि फिट सेंट्रल को लोगों का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। “अब लोग केवल मॉर्निंग वॉक तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खेलों में भी रुचि दिखा रहे हैं। यही इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे फिट सेंट्रल अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में खेल गतिविधियों में भाग लें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज और सशक्त जालंधर के निर्माण के लिए जनता की सहभागिता सबसे ज़रूरी है, जो लगातार मिल रही है और आगे भी मिलती रहेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!