Wednesday , October 21 2026
Breaking News

नितिन कोहली के प्रयास से जालंधर के सेंट्रल हल्का में ₹10 करोड़ के विकास कार्यों का भव्य उद्घाटन, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : नागरिक सुविधाओं और शहरी विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली के नेतृत्व में आज ₹10 करोड़ की लागत वाले महत्वाकांक्षी विकास कार्यों का भव्य उद्घाटन किया गया। इस पहल को शहर के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर माना जा रहा है, क्योंकि इससे न केवल सड़कों और गलियों का कायाकल्प होगा, बल्कि नागरिकों की रोजमर्रा की ज़िंदगी भी सुगम बनेगी।
कहां-कहां शुरु होगा काम -सेंट्रल हलके के विभिन्न हिस्सों में किए गए ये कार्य सड़क निर्माण, गलियों के सुधार और आधुनिक सुविधाओं को लेकर हैं। जिन प्रमुख इलाकों में काम शुरू किया गया है, उनमें शामिल हैं: कपूरथला चौक से वर्कशॉप चौक तक, गोपाल नगर (गुरुद्वारा साहिब के सामने), हरगोबिंदपुरा की गलियां, खालसा डेयरी वाली गली से सांता दा डेरा, राम गारमेंट चौक से टिक्किया वाली चौक और अंबरसारिया वाली गली, कजुरा मोहल्ला, वड्डा अली मोहल्ला, बस्ती अड्डा चौक से लवली ढाबा, लवली ढाबा से फुटबॉल चौक, इस्लामबाद की सड़क, फिश मार्किट (बस्ती अड्डा) के पीछे, मनी ढाबा से सिक्का चौक से रतन अस्पताल तक, सुरजीत नगर, संगत सिंह नगर, न्यू जवाहर नगर (हीट 7 मार्किट के पीछे), ए.पी.जे कॉलेज से चुनमुन चौक तक, प्लाजा चौक से SBI बैंक, श्री राम चौक से जेल चौक(अंडर लाल रतन चौक) सड़क को निमार्ण कार्य शुरू हो रहे हैं।
उद्घाटन के दौरान नितिन कोहली ने कहा कि मैं चाहता हूँ कि जालंधर के हर मोहल्ले में हर लोगों को सुविधा और सुरक्षा मिले। हम सड़कें सुधार रहे हैं, गलियों को व्यवस्थित कर रहे हैं और शहर को हर स्तर पर आधुनिक और सुंदर बना रहे हैं। मेरा विज़न है कि लोगों की रोज़मर्रा की जिंदगी में वास्तविक बदलाव आए।
उन्होंने आगे कहा कि उनका उद्देश्य केवल सड़कों का निर्माण या सौंदर्यकरण नहीं, बल्कि लोगों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। उनके अनुसार, शहर का विकास तभी सार्थक होगा जब हर व्यक्ति को बुनियादी सुविधाएं बराबर रूप से मिलें।
नितिन कोहली ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल काम पूरा करना नहीं है, बल्कि हर नागरिक की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए जालंधर को एक सुरक्षित, व्यवस्थित और आधुनिक शहर बनाना है। इस अवसर पर धीरज सेठ, तरणदीप सन्नी, जतिन गुलाटी, संजीव त्रेहन, मनीष शर्मा, राजीव गिल, प्रवीण पब्बी, सुभाष शर्मा, एमबी बाली, तरूण सिक्का, समीर मरवाहा, पार्षद प्रवीण वासन, विजय वासन, राजेश ओहरी. पुनीत चोपड़ा, मनीष मल्होत्रा, विशाल वर्मा, नवदीप सूद, राघव गुप्ता, राघव, बंटी, पंजाब प्रधान विपन सभ्रवाल, राजीव गोरा, सोमा गिल, राकी, लिंकी, गोरव हंस, अरमान, विनय खन्ना, पलविंदर सिंह, राजू अरोड़ा, राजू धवन, सुख, गुरप्रीत गोपी, सन्नी, सन्नी भारद्वाज, रागीनि, वार्ड इंचार्ज गुरप्रीत कौर, गुलशन अरोड़ा, शिव बल, जतिन गुलाटी, विक्की काला, इंद्रजीत चावला, अजय नाहर, सीमा, इंद्र कुमार, अवतार सिंह, पप्पू, सतिंदर सत्ती, कुक्कू मक्कड़, मुकेश कुमार, दीपक, राजीव हरभजन, जनक राज, यशपाल, विजय, जोगिंदर, रमेश, सुक्रांत, साहिल, अश्वनी,विक्की, प्रिंस, अश्विनी, जिम्मी मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!