Tuesday , September 29 2026
Breaking News

पारदर्शी शासन की दिशा में क्रांतिकारी कदम है पंजाब की डिजीटल सेवा ईज़ी जमाबंदी : नितिन कोहली

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता व जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने पंजाब सरकार की नई डिजिटल सेवा “ईज़ी जमाबंदी” को राजस्व विभाग से भ्रष्टाचार समाप्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम बताया है।

कोहली ने कहा कि यह डिजिटल पहल जनता को बड़ी राहत देगी क्योंकि अब ज़मीन की रजिस्ट्री, म्युटेशन (मालिकाना हक का हस्तांतरण) और फर्द जैसे ज़मीन संबंधी दस्तावेज़ों के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं होगी। “अब नागरिक सिर्फ एक क्लिक में अपने मोबाइल फोन से यह सभी सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। सभी सेवाएं ईज़ी जमाबंदी वेबसाइट या 1076 हेल्पलाइन नंबर के ज़रिए उपलब्ध हैं,” उन्होंने बताया।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब डिजिटल ज़मीन रिकॉर्ड में प्रमाणित डिजिटल हस्ताक्षर और QR कोड होंगे, जिन्हें स्कैन करके तुरंत रिकॉर्ड की प्रामाणिकता की पुष्टि की जा सकती है।

नितिन कोहली ने कहा, “अब तक लोगों को म्युटेशन के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब न तो पटवारी फाइल को रोक सकेगा और न ही किसी को रिश्वत देने की ज़रूरत पड़ेगी। पूरा सिस्टम पारदर्शी बना दिया गया है और सभी म्युटेशन 30 दिन के भीतर पूरे किए जाएंगे।”

उन्होंने यह भी बताया कि अब किसी भी रिपोर्ट के लिए फिजिकल फाइलिंग या दफ्तर के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। “जैसे ही कोई केस दायर होगा, वह केस डिजिटल तरीके से पटवारी से तहसीलदार तक पहुंचेगा और आवेदक को WhatsApp के ज़रिए समय-समय पर अपडेट मिलते रहेंगे।”

कोहली ने यह भी बताया कि ज़मीन रिकॉर्ड में नाम या अन्य गलती को भी अब ऑनलाइन ही ठीक कराया जा सकेगा, जिसके लिए पहले तहसीलदार की मर्जी और दफ्तर में उपस्थिति जरूरी होती थी।

एक और बड़ी सुविधा के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अब ज़मीन मालिक ₹500 प्रति खेवट के सालाना शुल्क पर सरकार की वेबसाइट से अपने ज़मीन रिकॉर्ड की सदस्यता ले सकते हैं। “इससे वे कहीं से भी अपनी ज़मीन पर नज़र रख सकेंगे और अगर उनके रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की कोई कोशिश होती है तो उन्हें WhatsApp या ईमेल के ज़रिए तुरंत अलर्ट मिलेगा। वे ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे, जो सीधे संबंधित अधिकारी के पास जाएगी।”

अंत में, नितिन कोहली ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ईज़ी जमाबंदी सेवा नागरिकों को सशक्त करने और पारदर्शी शासन की दिशा में एक ऐतिहासिक छलांग है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!