Wednesday , September 9 2026
Breaking News

नितिन कोहली, वनीत धीर और महेंद्र भगत की पहल से जालंधर में धार्मिक विवाद सुलझा

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली, मेयर वनीत धीर और कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत की सक्रिय पहल, आप नेता चंदन ग्रेवाल और जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन अमृतपाल सिंह की मध्यस्थता से शहर में धार्मिक नारेबाजी से उपजा विवाद पूरी तरह समाप्त हो गया। बैठक में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह की, जो मेयर हाउस में हुई।

बैठक में दोनों पक्षों के प्रतिनिधि अयूब खान और योगेश मैनी ने एक-दूसरे से गले मिलकर शांति, सद्भावना और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने संकल्प लिया कि आगामी सभी त्योहार आपसी प्रेम और एकता के साथ मनाए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि जालंधर की पहचान हमेशा एकता और भाईचारे से रही है। उन्होंने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि किसी भी विवाद का हल केवल बातचीत और समझदारी से ही संभव है। मोहिंदर भगत ने दोनों पक्षों को एकजुट होकर आगे बढ़ने के लिए बधाई दी और कहा कि यह समझौता समाज में सौहार्द का उदाहरण बनेगा।

नितिन कोहली ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में अमन, भाईचारे और धार्मिक सौहार्द की परंपरा को मज़बूती देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने घोषणा की कि जालंधर में जल्द ही एक “पीस कमेटी” का गठन किया जाएगा, जिसमें सभी धर्मों और समुदायों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह कमेटी भविष्य में आपसी संवाद और समझ के माध्यम से किसी भी विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का कार्य करेगी।

मेयर वनीत धीर ने कहा कि जालंधर नगर निगम और प्रशासन हर धर्म और समुदाय के सम्मान के प्रति समान रूप से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि जालंधर पंजाब का दिल है और यहां की मिट्टी में आपसी प्यार रचा-बसा है। नगर निगम शहर में एकता और सद्भाव बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाएगा। इस अवसर पर मुस्लिम संगठन पंजाब के अध्यक्ष एडवोकेट नईम खान भी मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!