Tuesday , October 20 2026
Breaking News

आप नेता नितिन कोहली के कार्यालय में दूरदर्शी नेता और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मनाया गया, कैबिनेट मंत्री मोहिदंर भगत, मेयर वनीत धीर भी रहे मौजूद

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली के कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और AAP सुप्रीमो, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इसके अलावा शक्ति नगर के भगवान वाल्मीकि आश्रम में हवन यज्ञ करवाया, दिव्य ज्योति संस्थान में केक काटा औऱ अपाहिज आश्रम में फल वितरित किए। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की और समारोह को यादगार बनाया।

इस अवसर पर नितिन कोहली ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी है। उन्होंने यह साबित किया कि सत्ता का असली मकसद जनता की सेवा है, न कि व्यक्तिगत स्वार्थ। आप सुप्रीमो के रूप में उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य को राजनीति के केंद्र में रखा और हर घर तक सरकारी सुविधाएँ पहुँचाईं। उनके नेतृत्व ने लाखों कार्यकर्ताओं को यह विश्वास दिलाया कि ईमानदार राजनीति संभव है। आज उनके जन्मदिन पर, मैं अपने कार्यालय से यह संकल्प दोहराता हूँ कि पंजाब की धरती पर भी उनके विज़न को पूरी ताक़त के साथ उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के मार्गदर्शन से पूरा पंजाब हसता रहे, बसता रहे और तंदरुरत रहे।
मेयर वनीत धीर ने कहा कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश को यह संदेश दिया कि आम आदमी ही लोकतंत्र की असली ताक़त है। दिल्ली में उनके काम आज पूरे भारत के लिए एक जीवंत उदाहरण हैं। उन्होंने दिखाया कि जनता से सीधे जुड़कर और सादगीपूर्ण जीवन जीकर भी राजनीति में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। उनका नेतृत्व हमारे जैसे लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत है। नितिन कोहली के कार्यालय में आयोजित यह समारोह इस बात का प्रतीक है कि हम सभी उनके विचारों के प्रति निष्ठावान और समर्पित हैं।”

कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने राजनीति को जनता-केंद्रित बनाकर नया इतिहास रचा है। उन्होंने यह साबित किया कि भ्रष्टाचार-मुक्त और विकास-प्रधान शासन न सिर्फ़ संभव है, बल्कि जनता का अधिकार भी है। उनकी नीतियों ने यह विश्वास दिलाया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएँ किसी उपकार नहीं बल्कि हर नागरिक का हक़ हैं। पंजाब सरकार भी उन्हीं की सोच से प्रेरित होकर लोगों को राहत पहुँचा रही है। आज नितिन कोहली के कार्यालय में कार्यकर्ताओं और नेताओं की मौजूदगी ने यह संदेश साफ़ कर दिया कि केजरीवाल का विज़न पंजाब में भी मज़बूती से आगे बढ़ रहा है।”
कार्यक्रम के अंत में नितिन कोहली के कार्यालय में केक काटने की रस्म अदा की गई। मिठाइयाँ बाँटी गईं और कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारों के बीच आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के दीर्घायु होने की कामना की। पूरा कार्यालय देशभक्ति और उत्साह के नारों से गूँज उठा।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री महिंदर भगत, मेयर वनीत धीर, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह, जिला प्रधान और जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन अमृतपाल, पंजाब एग्रो चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी, अग्रवाल वेल्फेयर बोर्ड चेयरमैन अश्विनी अग्रवाल, जिला महिला विंग प्रधान शोभा भगत, सुभाष शर्मा, जतिन गुलाटी, अजय चोपड़ा, राजीव गिल, मनीष शर्मा, सोनू चढ़्डा, विपन सभ्रवाल, कमल अग्रवाल मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

जालंधर में पालतू कुत्ते का बच्चे पर हमला:नानी ने डंडे से मारकर भगाया; परिवार बोला-पहले भी कई लोगों को काट चुका

जालंधर , (PNL) : जालंधर के अवतार नगर में रविवार देर रात 9 बजे गली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!