Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर : नितिन कोहली ने ब्लाक प्रधान, पार्षद औऱ वार्ड इंचार्जों के साथ की बैठक, विकास कार्यों को गति देने के लिए बड़ी पहल

जालंधर, (PNL) : जालंधर सेंट्रल हलके के इंचार्ज नितिन कोहली ने वार्ड के ब्लाक प्रधान, पार्षद औऱ वार्ड इंचार्जों के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य विकास कार्य को गति देने के लिए और उसका समय निर्धारण करना, इसके अलावा वार्ड में विकास कार्यो में आ रही समस्याओं के प्रति जानकारी हासिल करना था। इसके लिए नितिन कोहली की ओऱ से वार्ड स्तर पर बनाई गई ठोस कार्य योजना बनाई गई है।

इस अवसर पर नितिन कोहली ने कहा कि वार्ड में लोगों को किसी भी प्रकार दिक्कत न हो। इसलिए आज एक बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इसके लिए वार्ड स्तर पर ठोस कार्य योजना बनाई गई है। इसके लिए सबकी ड्यूटियां लगाईं गई कि हर नुमाइंदा अपने वार्ड का जायजा ले और विकास कार्यों में तेजी लाए। इसके अलावा वार्डों में आ रही कुछ समस्याओं का मौके पर हल भी किया गया।

उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने मुझे जब से हलका इंचार्ज लगाया है तब से मेरा एक ही उद्देश्य है कि हलके में विकास कार्यों को पहल देना। उन्होंनो आगे बताया कि मेरे ओऱ मेरी टीम की ओऱ से समय-समय पर हलके के ओहदेदारों और आम जनता के साथ बैठकें की जा रही हैं। इन बैठकों का सिर्फ सही उद्देश्य है कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। अगर कुछ विकास कार्यो चल भी रहे हैं उन्हें निर्धारित समय से पहले पूरा करवाना है।

मीटिंग में वार्ड प्रधान में अशोक सभ्रवाल, मंजीत रावत, जतिन गुलाटी, राजीव गिल, मनीश शर्मा, हर्ष कुमार, पार्षदों में नवदीप कौर वार्ड 5, त्रिलोक सरां वार्ड 6, परवीन पहलवान वार्ड 7, अमरदीप संदल कीनू वार्ड 8, विक्की तुलसी वार्ड 9, बलबीर सिंह ढिल्लों वार्ड 10, करमजीत कौर वार्ड11, बलबीर सिंह टुट वार्ड 12, हरलीन कौर वार्ड19, मनमोहन राजू वार्ड 20, पिंदरजीत कौर वार्ड 21, लव रॉबिन वार्ड 22, गंगा देवी वार्ड 23, कार्तिक सहोता वार्ड 25, दीपक कुमार वार्ड 27, सोनू चड्ढा वार्ड 28, नरेश शर्मा वार्ड 29 , अजय चोपड़ा वार्ड 30, रविंदर बांसल वार्ड 64, परवीन वासन वार्ड 65, निखिल अरोड़ा वार्ड 66, गुरप्रीत कौर वार्ड67 , जतिन गुलाटी वार्ड 70, जगदीश राजा मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!