Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर में घोड़ों पर बैठकर SSP दफ्तर पहुंचे निहंग सिखों ने लगाया धरना, हुआ जबरदस्त हंगामा

जालंधर, (PNL) : डीसी दफ्तर से सटे एसएसपी देहाती के दफ्तर बाहर आज जमकर हंगामा हो गया। दरअसल निहंग सिखों का एक समूह आज घोड़ों पर बैठकर एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के दफ्तर बाहर पहुंचा था। वह एसएसपी से मिलने आए थे। निहंगों ने आरोप लगाया कि जब वे एसएसपी से मिलने जा रहे थे तो उन्हें बाहर ही रोक दिया गया, जब धरना शुरू हुआ तो उन्हें अंदर जाने दिया गया।

निहंग सिंह ने कहा- हमारे जत्थेदार बाबा हरि सिंह के साथ एसएसपी से मिलने के लिए आए थे। क्योंकि उनके एरिया के सरपंच के खिलाफ उन्होंने शिकायत देनी थी। पहले भी उक्त सरपंच के खिलाफ कई एफआईआर हैं। हमारे जत्थेदार एक गरीब परिवार की मदद के लिए आए थे।

हमारी आवाज को दबाने के लिए एक नई एफआईआर दर्ज कर ली गई। क्योंकि उक्त सरपंच की काफी पकड़ पहुंच है। जब ऐसा हुआ बाबा हरि सिंह श्री आनंदपुर साहिब में थे। इसलिए आज वह एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क से मिलने के लिए पहुंचे थे। मगर उससे पहले ही उन्हें रोक दिया गया और एसएसपी से नहीं मिलने दिया गया। जिसके बाद मौके पर क्षेत्र के एसएचओ रविंदर कुमार पहुंचे और उन्होंने निहंग जत्थेबंदियों के साथ बातचीत की और मामला शांत करवाया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!