Tuesday , February 17 2026
Breaking News

अमृतसर में निहंग सिख ने किया युवक का कत्ल, इलाके में दहशत का माहौल, ये थी वजह

अमृतसर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर अमृतसर से आ रही है। अमृतसर के कस्बा कथू नंगल के अधीन पड़ते गांव जहांगीर में एक निहंग ने 30 साल के युवक को पीट-पीटकर मार डाला। युवक का नाम मलकीत सिंह है और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वारदात बुधवार देर रात की है। उस समय मलकीत सिंह घर पर अकेला था और उसके माता-पिता शहर से बाहर कहीं गए हुए थे। गुरुवार सुबह जब उसके माता-पिता घर आए तो मलकीत सिंह की खून से लथपथ लाश घर में पड़ी मिली।

गांव वालों ने बताया कि आरोपी निहंग सिंह मृतक के घर के पास ही रहता है और रात को किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई थी। इसके बाद निहंग ने मलकीत सिंह को बुरी तरह से पीटा। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया और दर्द न सहन कर पाने के कारण उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना कथु नंगल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच की जा रही है कि निहंग ने युवक की हत्या किस कारण की है। आरोपी फरार है और जल्दी उसे पकड़ लिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का ‘हर हर महादेव’ पोस्ट वायरल, पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!